फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between prisoners and policemen at court campus in mainpuri

मैनपुरी: पेशी पर आए बंदियों ने किया बवाल, पुलिस पर हमला, दरोगा से मारपीट

Tue, 29 Jan 2019 04:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Jan 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
clash between prisoners and policemen at court campus in mainpuri
हंगामा करने वालों का पीछा करती है पुलिस
मैनपुरी के दीवानी परिसर में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पेशी पर आए बंदी तक सामान न पहुंचाने से नाराज परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जानकारी होने पर हवालात में बंदियों ने भी बवाल कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ सिटी, इंस्पेक्टर कोतवाली समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उपद्रव कर रही भीड़ को पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगाया। स्थिति पर काबू पाने में करीब एक घंटा का समय लग गया। 
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मेबरा निवासी योगेंद्र सिंह और मोहित जिला कारागार में दुष्कर्म के मामले में बंद हैं। मंगलवार को दोनों पेशी के लिए दीवानी में लाए गए थे। वहां उनसे मिलने के लिए मां, भाई व अन्य परिजन आए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ विवाद

clash between prisoners and policemen at court campus in mainpuri
हवालात में बंदियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
जब पुलिसकर्मी बंदियों को पेशी के बाद हवालात में ले जा रहे थे, तभी उसकी मां झोले में कुछ सामान लेकर देने के लिए पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिला को रोक लिया और सामान न देने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मियों व परिजनों में विवाद होने लगा। 
 
इससे गुस्साए बंदी युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करना शुरू कर दी। हंगामे के बाद वहां तैनात पुलिसकर्मी भी सतर्क हो गए। वे दोनों बंदियों को अंदर ले जाने की कोशिश करने लगे। इस बीच साथ आए लोग भी बवाल करने लगे। 

उधर, बंदी को हवालात में जबरदस्ती लाने को लेकर अन्य बंदी भी भड़क गए और हंगामा करने लगे। कुछ ही देर में स्थिति काबू से बाहर हो गई। दोनों बंदियों ने एक दरोगा पर भी हमला बोल दिया। दरोगा के साथ मारपीट कर दी। 

परिजनों ने किया पथराव

clash between prisoners and policemen at court campus in mainpuri
परिजनों ने किया पथराव
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। जैसे ही भड़के बंदियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हवालात की ओर चली, तभी चाहरदीवारी के बाहर से परिजनों और रिश्तेदारों ने पथराव कर दिया। 

इससे पुलिसकर्मियों में भी भगदड़ मच गई। पुलिस ने हमलावर लोगों को लाठी भांजते हुए खदेड़ा। तब जाकर स्थिति पर काबू पाया। इस बीच सीओ सिटी राकेश पांडेय भी पहुंच गए। जब दोनों बंदियों से हंगामे की वजह पूछी तो सीओ से भी धक्कामुक्की की गई। 

पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों बंदियों पर काबू पाया। हालात को सामान्य करने के लिए पुलिस को करीब एक घंटा का समय लगा। पुलिस का कहना है कि हमला करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed