फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CCTV cameras caught Silver's really spoil

सीसीटीवी कैमरों से पकड़ा चांदी लूट का सच

Mon, 26 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Mon, 26 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras caught Silver's really spoil
सीसीटीवी - फोटो : Self
सराफ की चांदी हड़पने के लिए दो कारीगरों ने लूट की झूठी कहानी बना दी। थाना हरीपर्वत में पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल देखा और सराफ तक के बयान दर्ज किए। मगर, लूट की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद सराफा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए तो लूट का सच सामने आ गया। कारीगरों ने चांदी हड़पने के लिए लूट की कहानी बनाई थी। पुलिस ने दोनों से चांदी बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सरस्वती कुंड, मथुरा निवासी अमित सिंह सराफ से चांदी ले जाकर मथुरा में कारखाना में सप्लाई करता है। वहां से आभूषण बनवाकर लाता है। शुक्रवार को किनारी बाजार से एक सराफ से तकरीबन 26 किलोग्राम चांदी लेकर आया था। उसका साथी सचिन भी साथ था। रात दस बजे थाने पहुंचकर उसने पुलिस को सूचना दी कि शाम सात बजे वह रिक्शे से चांदी लेकर आ रहे थे। तकरीबन 25 किलोग्राम चांदी एक बैग में रखी थी, जबकि एक किलोग्राम चांदी दूसरे बैग में रखी थी। सीओ हरीपर्वत आफिस और एमडी जैन इंटर कालेज के बीच में पीछे से दो बाइक पर चार बदमाश आए। उन्होंने कम चांदी वाला बैग लूट लिया। दोनों ने दुकानदार को फोन करके बुलाया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। शक होने पर इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने उनसे गहनता से पूछताछ की। किनारी बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें दोनों कारीगर पहले बाजार से निकलते दिखे। पांच मिनट बाद ही वह फिर से रिक्शे से लौट गए। इस पर पुलिस ने लौटने का कारण पूछा। सख्ती दिखाने पर उन्होंने सच बता दिया। कहा, रास्ते में चांदी को अपने परिचित के पास रख आए थे। पुलिस ने परिचित के घर से चांदी बरामद कर ली। दोनों के खिलाफ धारा 182 की कार्रवाई की गई। उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed