फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman found dead in drain near house in etah

एटा: घर के नजदीक नाली में लापता व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Sat, 12 Sep 2020 12:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
businessman found dead in drain near house in etah
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक व्यापारी का शव नाली में मिलने से सनसनी फैल गई। घंटाघर स्थित जैन गली निवासी व्यापारी शुक्रवार की रात नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। परिजन रातभर तलाश करते रहे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


किराना व्यापारी पीयूष जैन (38) पुत्र प्रद्धुमन जैन का शव शनिवार की सुबह मोहल्ले में ही नाली में पड़ा मिला। मृतक के चचेरे भाई राजीव जैन ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे घर से निकलते समय पीयूष ने बताया था कि पांच मिनट में लौटकर आ रहा हूं। 
विज्ञापन



जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार की सुबह से ही तलाश फिर से शुरू कर दी गई। इसी बीच नाली में पीयूष का शव मिला। गले में एक कपड़ा लिपटा मिला है और चोट के निशान भी हैं। इसे देखते हुए हत्या की आशंका से इनंकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव जैन ने कहा कि पीयूष की हत्या की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी का शव नाली में मिला है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई है। अभी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed