फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   btc hangama

बीटीसी अभ्यर्थियों का  हंगामा, तोड़फोड़

Tue, 27 Sep 2016 12:44 AM IST
बीटीसी अभ्यर्थियों का  हंगामा, तोड़फोड़
बीटीसी अभ्यर्थियों का  हंगामा, तोड़फोड़ Updated Tue, 27 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
btc hangama
हंगामा करते बीटीसी आवेदक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्कूल आवंटन सूची में नाम न होने पर बीटीसी अभ्यर्थियों ने डायट परिसर में जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए परिसर में तोड़फोड़ की। इसके बाद पंचकुइयां रोड पर जाम लगा दिया। जानकारी पर एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। अभ्यर्थियों को समझाकर जाम खुलवाया और डायट प्राचार्य से बात कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डायट कार्यालय में सोमवार को स्कूल आवंटन किए जाने थे। शाम पांच बजे इसकी सूची परिसर में चस्पा कर दी गई। इसमें कई अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे। अधिकारियों से इसकी जानकारी चाही तो अभ्यर्थियों को कुछ भी नहीं बताया गया। इससे आक्रोशित अभ्यर्थियों ने परिसर में हंगामा किया। कुर्सियां, अलमारी को निशाना बनाया। खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए। यहां से अभ्यर्थी परिसर के बाहर रोड पर आ गए और जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन


व्यवस्थाएं फेल, रोजाना हंगामा
बीटीसी काउंसलिंग के लिए डायट प्रशासन की तैयारी फेल साबित हुई। डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कम काउंटर लगाए। जैसे ही भीड़ बढ़ी, व्यवस्थाएं फेल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों की मनचाहे स्कूल में तैनाती
दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को मनचाहे स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। सभी स्कूलों की रिक्तियां जारी की जाएंगी, इसके आधार पर इनको प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed