फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brave woman caught auto driver who molested her in agra

बेटे सहित सास को चलते ऑटो से फेंका, फिर करने लगा गंदी हरकतें, बहू की बहादुरी से पकड़ा गया चालक

Thu, 29 Oct 2020 09:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2020 09:57 AM IST
सार

  • आगरा में एक ऑटो चालक ने चलते ऑटो से महिला और उसके नाती को फेंक दिया। इसके बाद महिला की बहू से छेड़छाड़ करने लगा। बहू की बहादुरी से आरोपी पकड़ा गया। 

विज्ञापन
brave woman caught auto driver who molested her in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में बुधवार को रामबाग चौराहे से बिजलीघर जाने के लिए ऑटो में बैठी सास-बहू को चालक गलत रास्ते से ले जाने लगा। ऑटो रोकने की कहने पर सास को धक्का दे दिया। इसके बाद भी बहू को ले जाने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ की। बहू ने बहादुरी दिखाते हुए चालक की कॉलर पकड़कर शोर मचा दिया। इस पर राहगीरों ने घेराबंदी करके ऑटो रोक लिया। मामले में छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन

 
घटना दोपहर तकरीबन 12 बजे की है। सदर के सोहल्ला निवासी महिला तीन साल के बेटे और सास के साथ जलेसर से लौट रही थी। रामबाग चौराहे पर बस से उतरने के बाद वह एक ऑटो में बैठीं। ऑटो में पहले से चार युवक सवार थे। महिलाओं का आरोप है कि चालक ऑटो को काफी देर तक ओवरब्रिज के आसपास ही घुमाता रहा। बाद में नुनिहाई रोड पर ले जाने लगा। 
विज्ञापन



उन्होंने ऑटो को गलत रास्ते पर ले जाने के बारे में चालक को टोका, चालक का कहना था कि चेकिंग हो रही है। इसलिए दूसरे रास्ते से होकर जा रहा है। मगर, उनको उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने ऑटो रोकने के लिए बोल दिया। इसपर चालक ने स्पीड बढ़ा दी। सास ने विरोध किया। इस पर चालक ने नुनिहाई मार्ग पर उन्हें ऑटो से धक्का दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला और उसका नाती हुए घायल

महिला की गोद में तीन साल का नाती भी था। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बावजूद चालक नहीं रुका। बहू को ऑटो में लेकर जाने लगा। इस पर बहू ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चालक ने उससे मारपीट, गालीगलौज और छेड़छाड़ की। बहू ने किसी तरह चालक का कॉलर पकड़ लिया। शोर सुन लोग जुट गए। उन्होंने घेराबंदी करके ऑटो को रुकवा लिया। इसके बाद चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि छेड़छाड़, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चालक मलपुरा निवासी मनीष है। मनीष ने पूछताछ में बताया कि चेकिंग से बचने के लिए दूसरे रास्ते से निकल रहा था। इस पर महिलाएं विरोध करने लगीं। एक महिला उतर गई। दूसरी बैठी रह गई। उसने ध्यान नहीं दिया। 

चार युवक कौन थे

ऑटो में चार युवक और थे। वह महिलाओं की मदद को आगे नहीं आए। वह ऑटो के रुकने के बाद तुरंत ही भाग गए। ऐसे में उनके बारे में महिलाओं ने पता करने के लिए पुलिस से कहा। उनके अनुसार वह ऑटो गैंग हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed