फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bomb threat of two school in agra

दो और स्कूलों में धमाके की धमकी से खलबली

Wed, 10 Feb 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराो, आगरा
अमर उजाला ब्यूूूूराो, आगरा Updated Wed, 10 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
bomb threat of two school in agra
देश के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद के नाम से मिले धमकी के पत्र के बाद मंगलवार को फिर पुनरावृत्ति हुई। इस बार आवास विकास कॉलोनी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल और शाहगंज के राधाबल्लभ इंटर कॉलेज में धमाके की धमकी मिली। इस पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और हर संदिग्ध प्वाइंट की तलाशी ली। दो दिन से धमकी भरे पत्र मिलने के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पता लगाया जा रहा है कि यह किसी की शरारत भर है या फिर चेतावनी।
विज्ञापन

सनराइज पब्लिक स्कूल में कक्षा सात के दो छात्रों को दीवार के सहारे पत्र पड़ा मिला। इस पर काले रंग पेन से स्कूल में धमाके की धमकी लिखी थी। धमकी देने वाले ने खुद को ‘दुश्चिंतक’ बताया है। इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। इधर, पुलिस कंट्रोल रूम को बताया गया कि शाहगंज के राधाबल्लभ इंटर कॉलेज में बम धमाका होने वाला है। इसके बाद पुलिस की कई टीमें विद्यालय में पहुंच गईं। स्कूल की एक शाखा दयालबाग में है, यहां भी पुलिस पहुंच गई। सिकंदरा स्थित होली पब्लिक  स्कूल में भी एहतियातन चेकिंग कराई गई। हालांकि यहां के लिए कोई धमकी नहीं मिली है। इनके अलावा उन स्कूल-कॉलेजों में चेकिंग जारी रही, जहां सोमवार को कराई गई थी। उधर, धमकी भरे पत्र और फोन कॉल को देखते हुए खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शहर में आने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


आज प्रधानाचार्यों संग बैठक करेंगे एसएसपी
स्कूलों को लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बुधवार दोपहर दो बजे पुलिस लाइन में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की मीटिंग बुलाई है। इसमें स्कूलों की सुरक्षा के लिए बनी योजना पर अमल करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
= इस तरह की खुराफात करने वाले लोग पहले भी पकड़े जाते रहे हैं। जिन लोगों ने अब शरारत की है, वे भी पहचान लिए जाएंगे। फिर भी पुलिस हाईअलर्ट पर है।
- अजय मोहन शर्मा ( डीआईजी )

= इन धमकियों के मद्देनजर एक तो स्कूलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।  दूसरा स्कूलों की सुरक्षा के लिए पूर्व में बनी योजना पर अमल कराने पर जोर दिया जा रहा है। तीसरा खुराफातियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
- डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी )

= सनराइज पब्लिक स्कूल में बच्चों को धमकी भरा खत मिला था, इसमें किसी आतंकी संगठन का नाम नहीं है। इसके अलावा राधा बल्लभ के लिए धमकी का फोन से दी गई थी। उसे ट्रेस किया जा रहा है।
- राजेंद्र यादव ( सीओ, लोहामंडी )

यह है धमकी भरा पत्र...
सनराइज पब्लिक स्कूल में मिला खत पांच लाइनों में है। लिखा है आज 11:30 बजे आपके स्कूल के बच्चों को हम साथी स्कूल के अंदर घुसकर बम से उड़ा देंगे। अगर आपमें दम है तो रोक कर दिखाएं .... आपका दुश्चिंतक।


पहला खत
सोमवार को मिला खत हाफिज सईद के नाम से हिंदी में था। पेंसिल से लिखी धमकी में कुछ शब्द उर्दू के थे। पांच स्कूल सेंट मैरी क्वीन, सेंट जोर्जेज, राधाबल्लभ, पंचशील और अरतौनी में धमाकों की धमकी थी।
दूसरा खत
मंगलवार सुबह आवास विकास के सेक्टर आठ स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में कक्षा सात के दो छात्रों को मिला। हिंदी में कागज के टुकड़े पर लिखा है। धमकी देने वाले का नाम नहीं है। धमकी सिर्फ सनराइज पब्लिक स्कूल के लिए है।

आज भी होगी चेकिंग
सोमवार को मिले खत में पांच स्कूलों के नाम के साथ इनमें धमाकों की तारीख और समय भी दिया गया था। सेंट क्वीन मैरी और जोर्जेज के लिए आठ और नौ तारीख लिखी थी। राधाबल्लभ के लिए नौ और दस। पंचशील और अरतौनी के स्कूल के लिए दस तारीख। इसके मद्देनजर आज भी स्कूलोें में सघन चेकिंग की जाएगी।



यहां की गई विशेष चेकिंग
- ताजमहल, आगरा फोर्ट, सन राइज पब्लिक स्कूल, राधाबल्लभ इंटर कॉलेज, शाहगंज और दयालबाग स्थित दोनों शाखाओं में चेकिंग हुई। सेंट क्वीन मैरी स्कूल, देवरी रोड स्थित पांच और सैंया स्थित एक शाखा में चेकिंग की गई। राज राजेश्वर मंदिर, राजपुर चुंगी स्थित मंदिर में आधा घंटा तक तलाशी ली गई। पंचशील कॉलेज, मधुनगर चौक  डिग्री और इंटर कॉलेज में हुई। सेंट जोर्जेज इंटर कॉलेज, सदर के इस विद्यालय का नाम भी सोमवार को मिले खत में है। क्वीन विक्टोरिया इंटर कालेज, हरीपर्वत स्थित इस स्कूल की दोनों शाखाओं में चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed