फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikers snatch chain from woman in agra

आगरा में बाइकर्स गैंग बेखौफ, सरेराह व्यापारी की पत्नी से लूटी सोने की चेन

Sat, 20 Apr 2019 01:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Bikers snatch chain from woman in agra
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
आगरा के थाना जगदीशपुरा में शुक्रवार को बाइकर्स गैंग ने बाजार से आ रही व्यापारी की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश कैद हो गए। पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। 
विज्ञापन


गढ़ी भदौरिया के कृष्णा पुरी निवासी राज अग्रवाल का फोल्डिंग शेड का व्यापार है। उन्होंने बताया कि पत्नी नेहा दोपहर एक बजे बाजार से चार साल के बेटे अर्थव के साथ पैदल घर की तरफ आ रही थीं। घर से 20 कदम पहले पीछे से काली पल्सर पर दो बदमाश आए। 
विज्ञापन


बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना था, जबकि पीछे बैठे बदमाश ने चेहरा खोल रखा था। उसने नेहा के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इसके बाद बाइक को तेज स्पीड में प्रताप नगर की ओर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा ने शोर मचाया, लेकिन राहगीरों ने पीछा नहीं किया। सूचना पर परिजन आ गए। पुलिस भी पहुंची और जांच की। एसपी सिटी भी आ गए। क्षेत्र में एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसमें दोनों बदमाश नजर आ गए। हालांकि बाइक का नंबर नहीं नजर आया है। राज ने बताया कि चेन पौने दो तोले की थी। उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया है। 

जेल से छूटे बदमाश का हाथ 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से एक बदमाश की पहचान हुई है। वह कुछ दिन पहले ही जेल भेजा था। मगर, अब जमानत पर बाहर आ गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। घटना का जल्द खुलासा हो सकता है।  

यह हो चुकी हैं वारदात 

दो मार्च : आयुष विहार, देवरी रोड में बाइकर्स गैंग ने महिला श्वेता से चेन लूट ली।
आठ मार्च : दयालबाग रोड पर बैंक की महिला अधिकारी से चेन लूट।
10 मार्च : फतेहाबाद रोड पर दिल्ली की पर्यटक से चेन लूट।
12 मार्च : सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर बाइकर्स गैंग ने बाइक सवार महिला की चेन लूट ली। महिला बाइक से गिरकर घायल।
15 मार्च : बाग फरजाना में युवक से चेन लूट ली। बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।
एक  अप्रैल : नाला बुढ़ान सैय्यद में घर के पास टहल रहे व्यापारी से मोबाइल लूट। 
पांच अप्रैल : महर्षि पुरम निवासी भाजपा नेता नगेंद्र शर्मा पत्नी मीनू से मोबाइल लूट। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed