{"_id":"581f736c4f1c1b6729b37268","slug":"bikers-gang-robbed-a-jewelry-and-saraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने एक और सराफ से गहने लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने एक और सराफ से गहने लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
घिर जाने पर रिवाल्वर को लहराकर दहशत फैलाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में खौफ बनकर घूम रहे बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने रविवार सुबह ताजगंज के दिनेश नगर अब्बास नगर में सराफ मोहम्मद आमिल से गहनों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश जैसे ही भागने लगे, लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस पर बदमाशों ने गोली चला दी, हालांकि वह मिस हो गई। दहशत में आए लोग सामने से हट गए और बदमाश आराम से भाग निकले। सूचना पर भी पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची।
शहीद नगर, सदर निवासी मोहम्मद आमिल की दिनेश नगर, अब्बास नगर में एसए ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार सुबह 9:45 बजे वह भाई मशरूर के साथ बाइक से दुकान आए थे। उनके हाथ में दो किलोग्राम चांदी के जेवरात और 12 हजार रुपयों से भरा थैला था। वह बाइक से उतरकर जाने लगे तभी पीछे से एक नकाबपोश बदमाश आया।
आमिल ने बताया कि बदमाश ने उनकी गर्दन पर रिवाल्वर लगा दी। फिर भी वह उससे भिड़ गए। इस पर बदमाश ने रिवाल्वर फायर किया लेकिन वह मिस हो गया। मशरूर अपने भाई को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन बदमाश थैला लूटकर भागने लगा।
विज्ञापन
उसके दो साथी 50 कदम की दूरी पर अब्बास नगर मेें काले रंग की पल्सर बाइक लेकर खड़े थे। इनमें से एक ने हेलमेट तो दूसरे ने मंकी कैप पहन रखी थी। आमिल के पड़ोस के दुकानदार सेठी सिंह ने उनका पीछा किया। कई लोग सामने आ गए। इस पर बदमाशों ने दो फायर किए लेकिन वह भी मिस हो गए। इससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और बदमाश भागने में सफल रहे।
वारदात बिल्कुल उसी अंदाज में अंजाम दी गई जैसे हाल ही में कमला नगर में सराफ दुमुल जिंदल से गहनों से भरा बैग लूटा गया था। यह केस अभी तक पुलिस खोल नहीं पाई है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
अब्बास नगर में एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई। इनमें एक बदमाश हथियार लिए तो दूसरे का चेहरा भी नजर आ रहा है।