फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijli

करंट लगने से भट्ठा मजदूर की मौत, हंगामा

Sat, 30 Jan 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 30 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
bijli
खेड़ा राठौर में ईंट भट्ठे पर शुक्रवार दोपहर करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। शाम तक घटना की जानकारी न देने पर भड़के परिवारीजनों ने भट्ठे पर जमकर हंगामा किया। बाद में थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उदयपुर कलां गांव निवासी शिवराज उर्फ संटू (34) पुत्र बच्चीराम पिछले पांच साल से खेड़ा राठौर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। शुक्रवार दोपहर भट्ठे पर काम करते समय संटू को करंट लग गया। इससे वे चीख निकलने के साथ ही बेहोश हो गए। वहां मौजूद लोग उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बाह ले गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद भी उसे इलाज के बहाने सैफई ले गए। शाम तक घटना की जानकारी भट्ठा संचालक ने मृतक के परिवारीजनों को नहीं दी। इस पर भड़के परिवारीजन भट्ठे पर पहुंच गये। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। शिवराज के पिता बच्चीराम ने बताया कि भट्ठा संचालक ने बिजली का तार टूटने से करंट लगने और मौत होने की बात कही है, लेकिन कहीं टूटा हुआ तार नहीं दिखा है। उन्हें शिवराज का शव भी नहीं मिला है। उन्होंने खेड़ा राठौर थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही शिवराज की पत्नी रानी और पांच बच्चों की परवरिश पर चिंता जताई है। कहा कि भूमिहीन परिवार का भरण पोषण वह मेहनत मजदूरी के बल पर करता था। एसओ खेड़ा राठौर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सैफई से शव लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम कराया जायेगा। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed