फिरोजाबाद: रोजी-रोटी की तलाश में आए बिहार के युवक की हत्या, आंखों में मिर्च डाल चेहरा कुचला
- युवक का चेहरा और सिर को कुचलकर हत्या की आशंका, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत लिया
- शनिवार को सुबह डेयरी से करीब दो सौ मीटर दूर पड़ा मिला शव, डेयरी के श्रमिकों ने की शिनाख्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बिहार के रहने वाले युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह उसका शव सिरसागंज क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पाकर एसएसपी, एसपी देहात, सीओ सिरसागंज सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त की। उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं।
थाना सिरसागंज के सराय हैबतपुर खेड़ा में ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह कामधेनु डेयरी से करीब दो सौ मीटर दूर अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी पाकर एसएसपी अजय कुमार, एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सिरसागंज इंदुप्रभा सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं।
मृतक युवक का चेहरा एवं सिर को बुरी तरह कुचला गया था। पुलिस ने प्राथमिक जांच में हत्या का मामला बताया है। कामधेनु डेयरी पर काम करने वाले श्रमिकों ने मृतक युवक की शनाख्त बिहार के जिला खगरिया, थाना अलौली के भिखारी घाट निवासी सार्जन (35) पुत्र रामरतन के रूप में की है।
फिरोजाबाद में तीन वर्ष पूर्व डेयरी पर काम करता था युवक
श्रमिकों ने बताया कि सार्जन तीन वर्ष पूर्व हैबतपुर खेड़ा में स्थित कामधेनु डेयरी में काम करता था। 22 जनवरी को फिर से काम की तलाश में आया था। शनिवार को उसका शव डेयरी से करीब दो सौ मीटर दूर पड़ा मिला है। पुलिस ने उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
हत्या से पूर्व आंखों में डाली गई मिर्च
पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या से पूर्व मृतक की आंखों में मिर्च डाली गई है। मृतक के जिस प्रकार से कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं, उससे लगता है कि मृतक ने हत्यारों से काफी संघर्ष किया है।
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि सिरसागंज के सराय हैबतपुर खेड़ा में बिहार निवासी श्रमिक सार्जन का शव पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। चौकीदार की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।