फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Before the shooting, the LAw & Order and Traffic

पहले शूटिंग, ला एंड आर्डर और ट्रैफिक बाद में

Wed, 15 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 15 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Before the shooting, the LAw & Order and Traffic
‘भूमि’ फिल्म की शूटिंग के लिए लगाया फोर्स - फोटो : अमर उजाला
शहर का ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए दरोगा, सिपाही तो क्या होमगार्ड तक नहीं मिल रहे। अफसरों के पास बहाना है कि  फोर्स चुनाव ड्यूटी में बाहर गया है। लेकिन संजय दत्त्त की फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग शुरू हुई तो पुलिस ही पुलिस नजर आई। दो चार नहीं, पूरे 24 पुलिसवाले लगाए गए शूटिंग कराने के लिए। डौकी थाना की तो पूरी की पूरी फोर्स लगा दी गई। इंस्पेक्टर भी सारे काम छोड़कर शूटिंग कराने में लगे रहे।
विज्ञापन

बता दें, 11 फरवरी को जिले में वोट डाले गए थे। अगले ही दिन यहां से 80 फीसदी फोर्स दूसरे जिलों में चुनाव कराने के लिए रवाना हो गया। नौबत यहां तक आ गई कि सीओ स्तर के अधिकारियों के पास हमराह और ड्राइवर तक नहीं बचे हैं। ट्रैफिक पुलिस भी बाहर चली गई है। इसके चलते एनएच-2, मदिया कटरा, देहली गेट, एमजी रोड पर रोजाना जाम लग रहा है। एनएच-2 और मदिया कटरा पर तो होमगार्ड तक नजर नहीं आ रहे। सिर्फ ट्रैफिक ही नहीं। बवाल के मामलों में भी फोर्स का इंतजाम मुश्किल से हो पा रहा है। पीएसी की मदद लेनी पड़ रही है। अफसरों का कहना है कि फोर्स की कमी है। लेकिन बमरौली कटारा में संजय दत्त्त की फिल्म की शूटिंग के दौरान इंस्पेक्टर, दरोगा, दो महिला कांस्टेबल सहित 24 पुलिसकर्मी लगाए गए। इनमें से 21 पुलिस लाइन से भेजे गए।
विज्ञापन


फोर्स की कमी के बाद दी अनुमति
सवाल यह है कि जब फोर्स की कमी थी तो फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों की अनुमति क्यों दी गई। डौकी थाना में इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी बचे हैं। इनमें मुंशी को छोड़कर तीनों शूटिंग की ड्यूटी में लगाए गए। अभी शूटिंग कई दिन चलेगी। इतनी ही फोर्स रोजाना लगाई जाएगी। ताजगंज में शूटिंग देखने के लिए भीड़ आएगी, तो फोर्स बढ़ानी पड़ सकती है। जबकि बवाल और जाम से निपटने के लिए अधिकारियों के पास कोई प्लान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed