फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BDC

10 बीडीसी सदस्य बंधक होने की सूचना से हड़कंप

Sat, 06 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
BDC
पंचकुइयां स्थित संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अरविंद कुमार पांडे के सरकारी आवास पर 10 बीडीसी सदस्य बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच के लिए मजिस्ट्रेट और इंस्पेक्टर शाहगंज थाना को भेजा गया। सभी सदस्यों ने एक सुर में बयान दर्ज कराए। कहा कि वे अपनी मर्जी से आए हैं। कई सदस्यों ने पांडे को अपना रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वे यहां लंच करने के लिए रुके थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैजाबाद जिले के एक अधिकारी ने आगरा के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी थी कि उनके यहां के परशुरामपुर ब्लॉक के 10 बीडीसी सदस्य आगरा में जेडी आवास पर बंधक बनाकर रखे गए हैं। इस पर पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन

पांडे के आवास के सामने एक मिनी बस खड़ी थी। सभी सदस्य उनके आवास में बैठे थे। इनमें से संतोष कुमार ने बताया कि बस से 14 लोग आए हैं, 10 बीडीसी सदस्य हैं। सभी लोग मथुरा-वृंदावन घूमकर वापस जा रहे थे। कई सदस्य पांडे के  रिश्तेदार हैं, इसलिए यहां लंच करने चले आए। अवधेश कुमार ने बताया कि बंधक बनाए जाने की तो कोई बात नहीं है। सब अपनी मर्जी से आए हैं। बयान दर्ज कराकर सभी लोग उसी बस से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार हैं, इसलिए आवास में ठहराया : जेडी
संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि बीडीसी सदस्यों में उनके भी रिश्तेदार हैं। वह वृंदावन से दर्शन करके लौट रहे थे आराम करना चाह रहे थे, इसलिए आवास पर उनके ठहरने की व्यवस्था करा दी गई। इसके अलावा कोई बात नहीं थी। उन्होंने बताया कि वे लखनऊ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed