{"_id":"828437f083788aa706fd90a5f36722d4","slug":"bawal-in-gokulpura-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने पथराव से सहम गया गोकुलपुरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के सामने पथराव से सहम गया गोकुलपुरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:56 AM IST
गोकुलपुरा में पुलिस चौकी के ठीक सामने लगभग आधा घंटा तक हुए पथराव से इलाके के लोग बुरी तरह सहम गए। बलवाइयों ने गलियों में भी ईंट फिंकाई की। इस दौरान वे लोग भी चपेट में आ गए, जिनका दोनों पक्षों से कोई वास्ता नहीं। अगर पुलिस मौजूद न होती तो बवाल बढ़ सकता था। यहां पहले भी इन दोनों पक्षों में झगडा़ हो चुका है।
दोनों पक्ष के लोग गुस्से से भरे थे। चौकी के पास खड़ी ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंटे उठाकर फेंकी गई। लगभग आधी ट्राली खाली कर दी गई। इसके चलते आस पास की दुकानें बंद हो गई। लोग घरों में दुबक गए। इस बवाल पर हरिओम पक्ष के लोगों ने बताया कि झगड़े की शुरुआत अशोक वाल्मीकि पक्ष ने की।
वे लोग लाठी डंडे लेकर आए थे। चौकी के सामने पथराव शुरू कर दिया। उधर अशोक पक्ष का कहना था कि झगड़ा पहली बार नहीं हुआ है। हरिओम पक्ष के लोग जातिसूचक शब्द बोलते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उधर, पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों के 20-20 लोगों की सूची तैयार की। इन्हें मुचलकों में पाबंद किया जाएगा। इनके अलावा पथराव में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनके घर दबिश दी गई।
विज्ञापन