{"_id":"581cd01f4f1c1bc1324388a7","slug":"bapu-nagar-youths-are-accused-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापूजी नगर के हैं गैंगरेप के आरोपी युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बापूजी नगर के हैं गैंगरेप के आरोपी युवक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
विवि. के खंदारी कैंपस में गैंगरेप मामले में पुलिस में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस में गुरुवार शाम 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप की घटना की खबर शुक्रवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आईजी सुजीत पांडे ने मामला गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराने आदेश दिए। इस पर प्रभारी एसपी सिटी विद्या सागर मिश्र और न्यू आगरा थाना पुलिस ने शाम को मौका मुआयना करने के साथ ही उन छात्रसंघ नेताओं के बयान भी दर्ज किए जिन्होंने गैंगरेप के आरोपी युवकों की पिटाई लगाई थी। छात्रसंघ महामंत्री ललित शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक खुद को बापूजीनगर का रहने वाला बता रहे थे। वह पुलिस को आज उनके फोटो भी दे देगा।
ललित ने बताया कि उसे एक छात्र ने फोन से गैंगरेप की सूचना दी थी। इस पर वह साथियों साथ पहुंचा तो झाड़ियों से चार युवक अर्द्धनग्न अवस्था में निकल रहे थे। किशोरी से नाम पूछकर जाने दिया गया था। ललित ने पुलिस को किशोरी का नाम भी बता दिया है। उसने बताया कि आरोपी युवकों की पिटाई के दौरान उनके फोटो लिए गए थे। इन्हें शनिवार को पुलिस को मुहैया करा दिया जाएगा।
उसका बयान प्रभारी एसपी सिटी विद्या सागर मिश्र और एसओ न्यू आगरा शैलेंद्र ने दर्ज किया। इससे पूर्व पुलिस अधिकारियों ने कैंपस का मुआयना किया। इस दौरान विवि. के रजिस्ट्रार केएन सिंह और कैंपस के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
बयान दर्ज कराने के लिए ललित शर्मा भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय के साथ पहुंचा था। विधायक ने कहा कि पुलिस को जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें, गैंगरेप की घटना गुरुवार को हुई थी। इसकी सूचना पर विवि. अधिकारियों के न पहुंचने पर छात्रों ने कैंपस में तोड़फोड़ की थी।
रजिस्ट्रार साहब ! आपका फोन भी नहीं उठा
ललित शर्मा ने बताया कि उसने चीफ प्रोक्टर को फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर चार बार फोन मिलाया। यह बिजी आ रहा था। इसी बीच रजिस्ट्रार केएन सिंह ने पूछा कि क्या उन्हें भी फोन किया था। ललित ने जवाब दिया, आपको भी किया था लेकिन उठा नहीं।
अपनी तरफ से एफआईआर दर्ज करेगी पुलिस
आगरा। आईजी सुजीत पांडे ने निर्देश दिए हैं कि इस मामले की गंभीरता से पड़ताल की जाए। प्रभारी एसपी सिटी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि न्यू आगरा थाना पुलिस अपनी तरफ से अज्ञात में केस दर्ज करेगी। इसकी जांच पड़ताल की जाएगी। इसमें जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खंदारी कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में गुरुवार को हुई गैंगरेप की घटना के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्ड मुस्तैद दिखे और बाहरी लोगों पर नजर रखी गई। विश्वविद्यालय के छात्रों को शनिवार से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. गिरजाशंकर शर्मा ने बताया कि सभी विभागों को संबंधित छात्र-छात्राओं के पहचान पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। शनिवार सुबह दस बजे से वितरण शुरू कर दिया जाएगा। रविवार को अवकाश के दिन पहचानपत्र वितरण के लिए संस्थान खुलेंगे। इसके बाद छात्रों के पहचान पत्र चेक करने के बाद कैंपस में प्रवेश दिया जाएगा। कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने के संबंध में कुलपति ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक भी की।