{"_id":"6b0a493df2b759a1f503b79f","slug":"brutality-at-wedding-youth-dragged-out-while-eating-and-thrashed-mercilessly-video-goes-viral-aligarh-news-c-2-1-gnd1003-1120314-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में दबंगई: खाना खा रहे युवक को बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में दबंगई: खाना खा रहे युवक को बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
युवक पर हमले का वायरल फुटेज और घटना की जानकारी देता पीड़ित
विज्ञापन
घायल को छोड़कर आरोपी फरार, एसपी सिटी ने थाना पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश
अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के नादा चौराहे के पास स्थित सिद्धिविनायक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान दबंगई का मामला सामने आया है। यहां खाना खा रहे युवक जितेंद्र को 8-10 हमलावरों ने जबरन बाहर खींचा और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों व लाठियों से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान पीड़ित खुद को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाता रहा और चिल्लाता रहा कि छोड़ दो, मर जाएगा । युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले को लेकर एसपी सिटी आदित्य बंसल ने थाना रोरावर पुलिस को संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान और तलाश में जुटी है।