फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank police1

दो सिपाहियों ने नोएडा के व्यापारी से 80 लाख ठगे

Tue, 20 Dec 2016 01:04 AM IST
दो सिपाहियों ने नोएडा के व्यापारी से 80 लाख ठगे
दो सिपाहियों ने नोएडा के व्यापारी से 80 लाख ठगे Updated Tue, 20 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
bank police1
ईडी की रेड - फोटो : Demo Pic
आगरा ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही राघवेंद्र सिंह और भारत मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर नोएडा के व्यापारी से 80 लाख रुपये के पुराने नोट ठग लिए। वह एक दिसंबर को इन्हें जमा कराने के लिए कानपुर जा रहा था। नीली बत्ती की गाड़ी से पहुंचे सिपाहियों ने फीरोजाबाद में उसे रोक लिया और छापामारी का ड्रामा कर उससे पूरी रकम लेकर चले गए। व्यापारी की शिकायत पर एसएसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि व्यापारी ने कानपुर के एक बड़े बैंक में सेटिंग की थी। वह नोट जमा कराने के लिए कार से जा रहा था। इसकी सूचना किसी तरह सिपाहियों तक पहुंच गई। दोनों सिपाही गाड़ी पर नीली बत्ती लगाकर फीरोजाबाद के शिकोहाबाद पहुंच गए। व्यापारी की गाड़ी देखते ही उसे रुकवा लिया। उससे सवाल जवाब किए। उसे बताया कि यह ईडी का छापा है।
विज्ञापन

उससे 80 लाख का हिसाब मांगा, तो उसके होश उड़ गए। उससे कह दिया कि पूरी रकम जब्त कर ली गई है। इसका पूरा हिसाब लेकर ईडी के नोएडा ऑफिस में आ जाना। व्यापारी ने बाद में ईडी में मालूम किया तो पता चला कि ऐसा कोई छापा नहीं डाला गया, न ही रकम जमा की गई  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने आगरा के एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह से शिकायत की। उन्होंने उससे केस दर्ज कराने के लिए कहा। लेकिन व्यापारी ने मना कर दिया। हालांकि शिकायत के आधार पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने दोनों के निलंबन और उनके खिलाफ जांच कराए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed