फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank marpeet

छत्तीसगढ़ के सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान का सिर फोड़ा

Tue, 06 Dec 2016 12:51 AM IST
छत्तीसगढ़ के सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान का सिर फोड़ा
छत्तीसगढ़ के सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान का सिर फोड़ा Updated Tue, 06 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
bank marpeet
छत्तीसगढ़ के सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान का सिर फोड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्रामीण इलाकों में बैंक और एटीएम के बाहर लगने वाली लाइन में लगने और रुपये निकालने को लेकर आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार को एत्मादपुर में कुबेरपुर स्थित एसबीआई के सामने लाइन में लगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की सुरक्षा में तैनात जवान बाबुद्दीन की पुलिसकर्मियों ने जमकर पिटाई कर दी। राइफल की बट मारकर सिर फोड़ दिया। बाबुद्दीन की तहरीर पर दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, बाह और पिनाहट की बैंकों में भी हंगामे की सूचना मिली है।
विज्ञापन

एत्मादपुर के गांव धौर्रा निवासी बाबुद्दीन पुत्र मुंशी खान छत्तीसगढ़ आर्मस फोर्स में कांस्टेबल हैं और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की सुरक्षा में तैनात हैं। वह छुट्टी लेकर अपने पिता का उपचार कराने गांव आए हैं। सोमवार को कुबेरपुर स्थित एसबीआई के सामने रुपये निकालने के लिए वह लाइन में लगे थे। तभी वहां तैनात सिपाहियों ने दूसरे दिन भी रुपये निकालने आने की बात कहकर गालीगलौज कर दी। इसके बाद कहासुनी होने पर सिपाहियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। सिर पर राइफल की बट मारकर सिर फोड़ दिया। इस पर लाइन में लगे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने हाईवे जाम करने की कोशिश की। सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। बाद में बाबुद्दीन ने थाने पहुंचकर सिपाहियों के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज करने की तहरीर दी। थाना प्रभारी रोहनलाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर सिपाही हेमंत राठी समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

बाह की एसबीआई शाखा के बाहर आगरा हाईवे तक लगी लाइन को नियंत्रित कराने के दौरान पुलिस और लोगों के बीच तकरार हो गई। पेंशनर और ग्राहकों की अलग-अलग लाइन लगवाई गयी। बाह, जरार, जैतपुर की केनरा बैंक, बटेश्वर की एसबीआई और भदरौली की पंजाब नेशनल बैंक में कम रुपये मिलने पर लोगों रोष व्यक्त किया। बाह में एसबीआई का एटीएम पांचवें दिन भी नहीं खुला। आक्रोशित लोगों ने डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। गार्ड विद्याचरन ने बताया कि चार दिन पहले गेट के शीशे तोड़े जाने के बाद से एटीएम बंद है। जैतपुर, जरार, बाह के अन्य एटीएम भी बंद रहे। पिनाहट में सोमवार को भी कैश न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। शाम तक लोग बैंकों के बाहर खडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहन के लोगों ने रुपये न मिलने पर बैंक प्रबंधकों पर मनमानी का आरोप लगाया है। कुछ शाखाओं में नेट कनेक्टिविटी के चलते लेनदेन प्रभावित हुआ। फतेहपुर सीकरी में लाइन में लगे लोगों के बीच दिन भर धक्कामुक्की होती रही। हंगामे के बीच कई लोग रुपये लिए बगैर ही लौट गए। बैंकों में दो से चार हजार रुपये तक ही बांटे गए। यहां भी लोगों ने बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed