{"_id":"59e0d2f34eaf1235be7c6a96f0e5cdce","slug":"bangle-business-reached-morocco-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों से खफा हो चूड़ी कारोबारी पहुंचा मोरक्को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवालों से खफा हो चूड़ी कारोबारी पहुंचा मोरक्को
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 16 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर का चूड़ी कारोबारी गुलशाद जौहर मोरक्को पहुंच गया है। घरवालों से खफा होकर वह बुधवार को व्यापार के सिलसिले में आगरा आने के बाद भाई को छोड़कर चला गया था। उसके अपहरण की आशंका पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उसके सकुशल होने की जानकारी पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
बता दें, शास्त्रीनगर, हाउसिंग बोर्ड, जयपुर (राजस्थान) निवासी चूड़ी कारोबारी गुलशाद जौहर (25) पुत्र अब्दुल सलाम जौहर छोटे भाई अजीम जौहर केे साथ बुधवार को फीरोजाबाद आए थे। गुलशाद को फोन करके एक युवक ने ईदगाह बस स्टैंड बुलाया। वह युवक के साथ बाइक पर बैठकर चला गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं था। भाई अजीम ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार देर रात अजीम के पास गुलशाद का फोन आया। उसने बताया कि वह मोरक्को में है। वह कुछ दिन बाद लौटकर आएगा। इस पर परिवारीजनों ने पुलिस को गुलशाद के सकुशल होने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर निर्मल सिंह यादव का कहना है कि गुलशाद अपनी मां से नाराज है। उसकी शादी तय कर दी गई है। दो महीने बाद शादी है, जबकि गुलशाद किसी और लड़की से शादी करना चाहता है। मगर, परिवारीजन राजी नहीं हैं। जब वह आगरा आया तो उसने अपने दोस्त को फोन करके बुला लिया। आगरा कैंट स्टेशन पर जाकर ट्रेन में बैठकर दिल्ली चला गया। यहां से फ्लाइट से मोरक्को पहुंचा है। उसने कुछ दिन बाद लौटकर आने की बात कही है।