{"_id":"5779775b4f1c1b090c7fa13d","slug":"bah-slit-the-throat-of-a-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाह में युवक की गला रेतकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाह में युवक की गला रेतकर हत्या
अमर उजाला अागरा
Updated Mon, 04 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबा के गांव विष्णुपुरा में शनिवार रात को सचिन यादव (32) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह तकरीबन आठ बजे राजकीय नलकूप संख्या 501 के पास उसका शव मिला। वह नगरपालिका में ठेके पर काम करता था। घटना की जानकारी पर आए परिवारीजनों ने शव नहीं उठने दिया। पुलिस ने समझाबुझाकर उन्हें शांत किया।
सुनरट्टी, बाह निवासी सचिन यादव (32) पुत्र मलखान सिंह यादव नगर पालिका बाह कार्यालय में ठेके पर आफिस कार्य करता था। परिवारीजनों ने बताया कि सचिन ने सुबह छह हजार की सरसों बेची थी। वह रात को घर से निकल गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया। रविवार सुबह उसका शव मिला। उसके गला रेता गया। सिर पर भी चोट का निशान है। बदमाश छह हजार भी लूट ले गए। वहीं नलकूप की दीवार पर खून लगा मिला है। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। इस मामले में मृतक के भाई मुकेश यादव ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। सचिन का तीन साल का बेटा निखिल है। वहीं पत्नी प्रीती गर्भवती है। बेटे की मौत से माता-पिता सदमे में हैं। उधर, घटना की जानकारी पर पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू आदि ने पीड़ित परिजनों से मिले। पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की।
नजदीकी पर शक, एक को उठाया
परिवारीजनों ने बताया कि सचिन को एक युवक घर से बुलाकर ले गया था। मगर, उसे देख नहीं पाए थे। पुलिस को आशंका है कि उसे कोई परिचित युवक बुलाकर ले गया था। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।