{"_id":"57dd98d74f1c1bd949d49c34","slug":"babriya-giroh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बाबरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में बाबरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Updated Sun, 18 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में बाबरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना अछनेरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बाबरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने हाल ही में अछनेरा और किरावली में डकैती और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
अछनेरा में पांच अगस्त की रात को कचोरा रोड स्थित रेलवे के रिटायर्ड कर्मी नवरतन सिंह के घर में बदमाशों ने डकैती डाली थी। दो महीने पहले किरावली में निनवाया मार्ग पर बदमाशों ने सीआरपीएफ के जवान मुकेश बाबू के घर में डकैती डाली थी। इस दौरान उनके पिता विजय सिंह को पीटकर घायल कर दिया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार रात किरावली स्थित खारी नदी क्षेत्र में पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए। इनमें अकरम पुत्र राजकुमार निवासी झुनझुनू (राजस्थान) और रॉबिन निवासी पिलानी (राजस्थान) हैं। उनके पास से दो तमंचे मिले। नवरत्न सिंह बघेल के घर से लूटी पासबुक, एलआईसी की दो रसीदें, विजय सिंह के घर से लूटी दो चांदी की पायल बरामद की हैं। दोनो आरोपियों कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं बदमाशों के साथी सलमान, वसीम और चांद हैं।