फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   baba munshi

बाबा मुंशीदास की हत्या  में करीबियों पर भी शक 

Tue, 28 Feb 2017 12:57 AM IST
बाबा मुंशीदास की हत्या  में करीबियों पर भी शक 
बाबा मुंशीदास की हत्या  में करीबियों पर भी शक  Updated Tue, 28 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
baba munshi
बाबा मुंशीदास की हत्या  में करीबियों पर भी शक  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डौकी के नरि गांव के चर्चित बाबा एवं हिस्ट्रीशीटर मुंशीदास निषाद की हत्या में भले ही पांच को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई हो लेकिन पुलिस की जांच अलग दिशा में जाती नजर आ रही है। पुलिस को शक है कि वारदात में बाबा के करीबी का हाथ हो सकता है। शक के दो आधार हैं। पहला बेनामी संपत्ति। बाबा ने कई शिष्यों के नाम से संपत्ति खरीद रखी थी। दूसरा, आश्रम की कई गतिविधियों पर कुछ शिष्य आपत्ति करते थे। हालांकि रंजिश के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। इसमें अभी तक कुछ खास प्रगति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस को कुछ चीजें चौंका भी रही हैं। जैसे, एफआईआर में बताई गई हत्या की कहानी और चश्मदीदों के बयान एक -दूसरे से मेल नहीं खा रहे। बाबा के भांजे सोनू की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में छह आरोपी हैं। इनमें से पांच नामजद हैं। चश्मदीदों ने बताया था कि हत्यारे तीन थे और एक ही बाइक पर आए थे। एफआईआर कहती है कि हत्यारे पिता की हत्या का बदला लेने की बात कह रहे थे। चश्मदीदों ने बताया कि वे मरीज बनकर आए थे। एक ने बाबा के पैर छुए और दूसरे ने गोली मार दी।
विज्ञापन

एक और आश्चर्य यह है कि पुलिस को सूचना बड़ी देरी से मिली। बाबा को गोली मारी गई रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे। इसके बाद उपचार के लिए आगरा के एक हास्पिटल ले जाया गया। वहां से मृत बता दिए जाने पर वापस आश्रम लाया गया। पुलिस को इसके बाद सूचना मिली। वो भी आश्रम की ओर से नहीं, बल्कि किसी और ने फोन पर बताया। सीओ फतेहाबाद अशोक कुमार उस समय थाना में शांति समिति की मीटिंग ले रहे थे। थाना डौकी पास में ही है। सीओ का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर चल रही है। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों से थी बाबा की दुश्मनी
फतेहाबाद। बाबा की दुश्मनी कई लोगों से थी। किसी से जमीन का विवाद था तो किसी से हत्या की रंजिश। किसी से खनन का विवाद। पुलिस ने तमाम विवादों की लिस्ट तैयार की है। ऐसे लोगों की सूची भी बनाई है, जो बाबा से दुश्मनी रखते थे। इनके बारे में जानकारी की जा रही है।

कॉल डिटेल से खुलेगा राज
फतेहाबाद। पुलिस ने बाबा मुंशीदास और नामजद हत्यारोपियों की कॉल डिटेल निकलवाई है। वारदात के वक्त की आरोपियों की लोकेशन भी चेक कराई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पता चलेगा कि हत्या के वक्त वे लोग कहां पर थे।


आरोपियों से घंटों चली पूछताछ
फतेहाबाद। नामजद पांच आरोपियों में से पुलिस ने दो को हिरासत में ले रखा है। उनसे घंटों पूछताछ की गई है। दोनों खुद को बेकुसूर बता रहे हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके फोटो कराए गए हैं। चश्मदीद बताए जा रहे लोगों को फोटो दिखाए जाएंगे। पांच नामजद आरोपियों में दो वे हैं, जिनके पिता की हत्या में बाबा जेल गए थे। तीन वे हैं जो बाबा के खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed