फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   attacked on samajwadi chhatra sabha leader in agra

समाजवादी छात्र सभा के सदस्य मोहम्मद सैफ पर हमला, गोली लगने से घायल

Thu, 18 Jul 2019 09:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Jul 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
attacked on samajwadi chhatra sabha leader in agra
स्ट्रेचर पर घायल छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात को समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद सैफ को संदिग्ध हालात में गोली मार दी गई। गोली उनके बायें हाथ की बाजू में लगी। 
विज्ञापन


घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

रात आठ बजे हुई घटना 

बोदला के अब्बास नगर निवासी मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद सत्तार बुधवार रात आठ बजे किसी काम से औद्योगिक क्षेत्र आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि कि रास्ते में जगदीशपुरा क्षेत्र के मनोज, संजय और देवेंद्र सहित चार लोग दो बाइक पर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से एक ने पास आकर उन पर गोली चलाई। मोहम्मद सैफ जान बचाने के लिए भागे। गोली उनके बायें हाथ की बाजू से रगड़ती हुई निकल गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। 

2017 में दर्ज कराया था डकैती का मुकदमा

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मोहम्मद सैफ ने जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया, उनके खिलाफ पूर्व में थाना सिकंदरा में डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें पांच लोगों को नामजद किया था। उनके खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल हो चुकी है। 

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब केस ट्रायल पर चल रहा है। गोली मारने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। गोली नजदीक से मारी गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed