{"_id":"5d3a948c8ebc3e6cc2269a7c","slug":"attack-on-lady-teacher-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: स्कूल जा रही शिक्षिका पर हमला, बाइक सवारों ने चलाई गोली, बाल-बाल बची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा: स्कूल जा रही शिक्षिका पर हमला, बाइक सवारों ने चलाई गोली, बाल-बाल बची
Fri, 26 Jul 2019 11:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक सवार दो युवकों ने उन पर गोली चलाई। गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की।
शिक्षिका दीपा सिंह अवागढ़ के प्राथमिक विद्यालय पुनहैरा में कार्यरत हैं। वो निधौली कलां में किराये के मकान में रहती है। शुक्रवार सुबह वो अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। अवागढ़-जलेसर मार्ग पर नगला गरीब के समीप बाइक सवारों उन पर गोली चला दी।
गोली शिक्षिका की स्कूटी में जा लगी। घटना के बाद वो स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़ीं। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, जिन्हें देखकर हमलावर से फरार हो गए। पीड़ित शिक्षिका ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिक्षिका ने बताया कि उसकी ससुराल राजस्थान में है। ससुराल वालों से उनका विवाद चल रहा है। हमलावर कौन थे और उन पर गोली क्यों चलाई ? पुलिस इसकी जांच कर रही है।