फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   atm guard killed in vrindavan

वृंदावन में एटीएम के भीतर गार्ड की ईंट से कुचलकर हत्या

Thu, 17 Aug 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Thu, 17 Aug 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
atm guard killed in vrindavan
मुकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के पास एटीएम के सुरक्षा गार्ड की बुधवार रात ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने एटीएम को भी लूटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हत्यारोपी एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


उधर, गुरुवार को सिक्योरिटी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग के लिए शव को सड़क पर रखकर ढाई घंटे तक रोड जाम रखा। वहीं, हत्या के विरोध में दुकानदारों ने बाजार भी बंद रखा। 
विज्ञापन


बता दें कि गौरा नगर कालोनी निवासी मुकेश (39) सीएसएस सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड के रूप में 11 महीने पहले ही नौकरी पर आए थे। कंपनी ने उन्हें इस्कॉन मंदिर के पास हरेकृष्णा मार्केट में दूसरी मंजिल पर इंडस-इंड बैंक के एटीएम में तैनात कर रखा था। मुकेश के साथ ही उनके पड़ोसी पंकज भी यहां गार्ड की ड्यूटी पर तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कहा जा सकता है कि बुधवार को रात में करीब 12:53 बजे एक व्यक्ति एटीएम में दाखिल हुआ और उसने अचानक गार्ड मुकेश पर ईंट से हमला कर दिया। आरोपी ने मुकेश के सिर और छाती पर ईंट से कई प्रहार किए, जिससे मुकेश ने दम तोड़ दिया। 

इसके बाद उसने गार्ड के डंडे से ही एटीएम में लगे कैमरे भी तोड़ डाले, फिर एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी ने एटीएम का पहला सुरक्षा गेट को तोड़ दिया, लेकिन दूसरे गेट को नहीं तोड़ पाया। इससे बड़ी लूट होने से बच गई। 

मुंबई से आया पुलिस के पास फोन

atm guard killed in vrindavan
सीसीटीवी में ‌कैद लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
बैंकिंग सिस्टम के जरिए घटना की जानकारी बैंक के मुंबई स्थित हेड आफिस को पता हुई तो वहां से कर्मचारी आशीष ने रात 1:30 बजे मथुरा पुलिस कंट्रोल रूम पर एटीएम गार्ड के साथ मारपीट और एटीएम से छेड़छाड़ की शिकायत की। 

सूचना पर पौने दो बजे वृंदावन कोतवाल विनोद कुमार पायल और सीओ सदर विजय शंकर मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्हें एटीएम रूम में मुकेश का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत मुकेश के परिवारवालों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें विदेशी जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर दिखी जो मुंह में कपड़ा बांध कर हाथ से कैमरे को तोड़ता दिख रहा है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed