फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ATM cash loot

एटीएम काटकर कैश ले गए बदमाश

Sat, 24 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 24 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
ATM cash loot
अछनेरा के रायभा गांव के ठाकुर यशपाल सिंह मार्केट में गुरुवार रात बदमाशों ने इंडिया वन कंपनी के एटीएम का कैश बॉक्स गैस कटर से काट दिया। इसमें रखे 36,400 रुपये ले गए। तीन दिन पहले इसमें दो लाख रुपये रखे गए थे। वारदात एटीएम के सीसीटीवी में कैद होने की संभावना है। रिकार्डिंग अभी देखी नहीं गई है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इसी मार्केट में एक साल पहले टाटा इंडिकैश के एटीएम का कैश बॉक्स काटने की कोशिश की गई थी। हालांकि तब बदमाश कैश नहीं ले जा पाए थे।
विज्ञापन

सुबह छह बजे इंडिया वन एटीएम का टूटा कैश बॉक्स देख गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद आगरा से कंपनी के मैनेजर सुशील गोयल पहुंचे। उन्होंने बताया कि एटीएम में 20 अक्तूबर को दो लाख कैश रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रिकार्ड चेक करके पता चला है कि इसमें 36,400 रुपये बचे थे। दिल्ली से कंपनी के इंजीनियरों की टीम आकर घटना की पड़ताल करेगी। उधर, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि साल भर पहले टाटा इंडिकैश का एटीएम काटने की कोशिश करने वाले गैंग का ही इस वारदात में हाथ है।
इंश्योरेंस ने हटवाई एटीएम की सुरक्षा
एटीएम काटने की दुस्साहसिक घटनाआें के बाद भी बैंक प्रबंधन एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं कर रहे। जिले भर में 450 से ज्यादा एटीएम हैं। इनमें से तीन दर्जन पर ही गार्ड हैं, जबकि बाकी सभी भगवान भरोसे हैं।
दरअसल, सरकारी और प्राइवेट बैंकों के एटीएम का इंश्योरेंस होने से बैंकें गार्ड पर खर्च नहीं कर रहीं।  कैश चोरी होने या लूटने की स्थिति में बैंके अपना क्लेम कर रही हैं। गार्ड रखने पर हर महीने जितना खर्च हो रहा है, उससे कम में वह एटीएम का इंश्योरेंस पूरे साल के लिए करा रहे हैं। यही वजह है कि अब शहर में अधिकांश बैंकों के एटीएम बिना किसी सुरक्षा गार्ड के ही संचालित किये जा रहे हैं।

 यही नहीं, बैंकों ने कैश लोड करने का काम भी आउटसोर्स किया हुआ है, जबकि पूर्व में बैंक शाखाएं और कर्मचारी ही कैश लोड करने के काम में लगे थे। अब यह काम पूरी तरह से आउटसोर्सिंग पर है। कई एटीएम लूट और काटने में इन्हीं आउटसोर्सिंग कंपनियों के कर्मचारियों की मिलीभगत पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed