फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Arun was killing to protest of flirting

छेड़खानी के विरोध पर हुई  थी अरुण माहौर की हत्या

Thu, 19 May 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Thu, 19 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Arun was killing to protest of flirting
पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की, गोकशी के विरोध का जिक्र नहीं - फोटो : file photo
विहिप नेता अरुण माहौर की 25 फरवरी को मंटोला के मीरा हुसैनी चौक पर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। नामजद पांचों आरोपियों के नाम इसमें शामिल हैं। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि  वारदात का मकसद छेड़खानी का विरोध बताया गया है। जबकि भाजपा अभी तक यह दावा करती रही कि हत्या की वजह गोकशी का विरोध करना था। चार्जशीट में बताया गया है कि मुख्य आरोपी शाहरुख युवतियों से छेड़खानी करता था। अरुण ने इसका विरोध किया। तब उनका उसके साथ झगड़ा हो गया। इसी रंजिश में हत्या की गई।
विज्ञापन

भाजपा और विहिप ने अरुण माहौर की हत्या को गोरक्षक के बलिदान के रूप में पेश किया था। उनके परिवार ने भी यही बताया था कि वह गोकशी करने वालों का विरोध करते थे। पुलिस से उन्हें पकड़वाते थे। इसी कारण उनकी हत्या की गई। इसी को मुद्दा बनाकर भाजपा ने आंदोलन चलाया। नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए। इस पर संसद और विधानसभा में हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस जांच में ऐसा नहीं पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो इसकी वजह नामजद आरोपियों के खिलाफ गोकशी के केस दर्ज न होना रही। शाहरुख और उसके साथी गोकशी में कभी जेल नहीं गए। शाहरुख को हरीपर्वत थाना पुलिस ने एक बार छेड़छाड़ में जरूर पकड़ा था। इसके अलावा कई लोगों के बयान में भी यह बात आई कि शाहरुख के साथ अरुण की कहासुुनी हुई थी। वाकया हत्या से तीन दिन पहले का है। शाहरुख पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप था। इस पर अरुण ने उसे चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अरुण माहौर हत्याकांड में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। इसमेें पांच आरोपी हैं। हत्या की वजह छेड़खानी का विरोध करना पाई गई है। -बीएस त्यागी, सीओ छत्ता

25
फरवरी को की गई थी अरुण माहौर की हत्या
15
दिन तक चला था हत्या के बाद शहर में बवाल
05
आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट
03
केस दर्ज किए गए थे हत्या के बाद हुए बवाल में
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed