फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   arun mahor

अरुण माहौर की हत्या के विरोध में सीकरी का बाजार बंद

Sun, 28 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 28 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
arun mahor
फतेहपुर सीकरी में हिंदूवादी संगठनों ने विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या के विरोध में बाजार बंद कराया और जलूस निकालकर श्रद्धांजलि दी। विक्रांत फौजदार, जगमोहन चाहर, प्रहलाद गर्ग, गिरीश सभासद, टीसी मित्तल, सुजान लोधी, मनोज आदि ने मटोली राम की बगीची से जलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए बड़ी बगीची पहुंचे। वहां आयोजित शोकसभा में हत्यारों को फांसी देने और परिवार को मुआवजा देने की मांग की। बाजार में एक हिंदूवादी नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ घंटे बाद रिहा कर दिया। वहीं, शांति मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठी फटकारते हुए खदेड़ दिया।  
विज्ञापन

पिनाहट में राजाखेड़ा रोड स्थित दाऊजी मंदिर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं,  जिला गौ रक्षा प्रमुख संजू भदौरिया, जिला सह संयोजक सतेन्द्र परिहार, नन्दू भदौरिया, अवधेश तोमर, गौरव यादव आदि ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। धनौली के सिरौली रोड पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रशासन का पुतला फूंका और नारेबाजी की। सचिन बघेल, देवेश शर्मा, सत्यप्रकाश, सत्यवीर, प्रवीन चैधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फतेहाबाद में वाजिदपुर चौराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका गया। इस दौरान सुशील शर्मा, अशोक लवानियां, बबिता चौहान, अजय तोमर, रामप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे। बजरंग दल के मनीष झा के निवास पर हुई बैठक में अमित पाराशर, अरविंद वर्मा, ज्योति स्वरूप महाराज, हरिओम तोमर मौजूद रहे। अछनेरा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। इस दौरान डा. अशोक अग्रवाल, प्रेमनारायण सिंघल, मुकेश वर्मा, शीतल वर्मा, मनोज सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed