{"_id":"5d511ee68ebc3e6d1a13f699","slug":"another-case-of-triple-talaq-filed-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बुलेट नहीं मिली तो पति ने हदें की पार, तीन तलाक बोल पत्नी को बीच सड़क पर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज में बुलेट नहीं मिली तो पति ने हदें की पार, तीन तलाक बोल पत्नी को बीच सड़क पर छोड़ा
Mon, 12 Aug 2019 01:40 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक पर कानून बनने के बाद मथुरा के थाना कोसीकलां में रविवार को दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में एक शौहर ने अपनी बेगम को दहेज में बुलेट न लाने पर उसे प्रताड़ित किया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया और अपने दोस्तों को भी दिखाया।
महिला ने जब इसका विरोध किया तो ससुरालवाले आठ अगस्त को उसे मायके छोड़ गए। जहां शौहर उसे तीन तलाक बोलकर भाग गया। पीड़ित महिला ने शौहर के खिलाफ तीन तलाक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस पर पुलिस जांच कर रही है।
पीड़िता के भाई के अनुसार उसकी बहन की शादी आठ माह पूर्व घीया मंडी मथुरा निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बुलेट मोटर साइकिल एवं जेवरात के लिए बहन को प्रताड़ित करने लगे। कई दिनों तक कमरे में बंद कर भूखा रखा गया।

अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाया
आरोप यह भी है कि पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को दिखाया। विरोध करने पर पत्नी की पिटाई की गई। आठ अगस्त को ससुरालवालों ने महिला को कार में बिठाकर दिल्ली गेट ईदगाह के समीप छोड़ दिया। इसके बाद का शौहर उसे तलाक देकर भाग गया।
पीड़ित महिला के भाई ने बताया कि रविवार को मामले में तीन तलाक का मुकदमा कराया गया। इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन तलाक का यह जनपद में दूसरा मामला है। वहीं पिटाई से घायल पीड़िता का उपचार दिलाया जा रहा है।