फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   And here casually plumbers died of Torrent

और यहां टोरंट के लापरवाही से प्लंबर की जान गई

Sat, 30 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 30 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
And here casually plumbers died of Torrent
पर‌िजन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
मारुति एस्टेट में  खंभे की सपोर्ट लाइन (खैंच) से करंट लगने से प्लंबर मनोज कुमार (23) की मौत हो गई। हादसे के बाद टोरंट अधिकारियों और पुलिस के नहीं आने पर परिवारीजनों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया। हालांकि एक घंटे बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। मामले में टोरंट और एक मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जय नगर, अलबतिया निवासी मनोज कुमार उर्फ मंगतू पुत्र रतन लाल विजय सिंह, सतीश और प्रेम सिंह के साथ गुरुवार सुबह आठ बजे मारुति एस्टेट स्थित फेस-1 निवासी वल्देव चावला के घर में नल की फिटिंग का काम करने गया था। आरोप है कि शाम छह बजे तक काम करने के बाद भी मकान मालिक ने मजदूरी के रुपये नहीं दिए। दो घंटे और काम करने को कहा। रात आठ बजे बाद भी वल्देव ने नाली पर पत्थर रखने को बोल दिया। पत्थर रखने के दौरान ही मनोज को बिजली के खंभे की सपोर्ट लाइन से करंट लग गया। साथियों ने उसे फावड़े से किसी तरह दूर किया। एसएन इमरजेंसी में डाक्टरों ने उसे मृत बताया।
विज्ञापन

हादसे के बाद बंद किया करंट
परिवारीजनों का आरोप है कि मनोज को करंट लगने के बाद वल्देव ने कोई मदद नहीं की। वह अस्पताल तक नहीं आया। टोरंट कर्मी जाम लगाने के बाद आए। तब खंभे की सपोर्ट लाइन में आए करंट को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बेटे की मौत से कोहराम
रतनलाल ने बताया कि उनके तीन बेटी और दो बेटे थे। इनमें से मनोज तीसरे नंबर का था। छोटा बेटा जितेंद्र अभी कुछ काम नहीं करता है। मनोज ही परिवार में अकेला कमाने वाला था। मनोज की पत्नी पूजा गर्भवती है। डेढ़ साल की बेटी वैष्णवी के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed