फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   allegation on etah police of looting tomato

एटाः अतिक्रमण हटवाने गई पुलिस ने लूट लिए टमाटर

Fri, 04 Aug 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Fri, 04 Aug 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
allegation on etah police of looting tomato
tomato
एटा की सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों पर सब्जी व्यापारी सब्जी लूटने का आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं व्यापारियों ने गुरुवार देर रात सीओ दफ्तर के सामने सब्जियां फेंक कर हंगामा किया, तो आसपास थाने का पुलिस बल बुला लिया गया। 
विज्ञापन


घटना को लेकर गुस्साए सब्जी विक्रेताओं ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई है। शुक्रवार को घंटाघर के सब्जी मंडी बंद कर पुलिस का विरोध जताया।  गुरुवार शाम को अचानक पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने मिलकर शहर की सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु किया। 
विज्ञापन


आरोप है कि अतिक्रमण हटवाने में शामिल पुलिस कर्मी और नगर पालिका कर्मचारियों ने सब्जी विक्रेताओं के साथ अभद्रता करते हुए उनकी सब्जियां फेंक दीं। व्यापारियों ने पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों पर टमाटर और मंहगी सब्जी लूटने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं गुस्साए सब्जी विक्रेता एकत्रित होकर सीओ कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कार्यालय के सामने सब्जियां फेंकी। हंगामा बढ़ता देख देर रात सीओ दफ्तर पर पीएसी बल और आसपास के थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ सिटी वरूण कुमार ने कहा पुलिस कर्मियों या नगर पालिका कर्मचारियों ने सब्जी या टमाटर नहीं लूटे है। 


सिर्फ अतिक्रमण हटवाया गया है। युवा सपा नेता शराफत हुसैन उर्फ काले ने बताया कि व्यापारियों के साथ पुलिस और नगर पालिका के लोगों ने गलत व्यवहार किया है। इसे लेकर जल्द ही व्यापारियों की बैठक बुला कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed