फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Seized Property Of Satta Mafia Rinku Sardar Crime News

सट्टा किंग रिंकू सरदार पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त

Thu, 17 Sep 2020 09:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 17 Sep 2020 09:52 AM IST
सार

थाना सिकंदरा पुलिस ने छह महीने पहले रिंकू सरदार को धोखाधड़ी, जुआ अधिनियम और चोरी के मुकदमे में जेल भेजा था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी। वह अभी जमानत पर जेल से बाहर है। एसएसपी बबलू कुमार ने गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत गैंगस्टर की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कराई थी।

विज्ञापन
Agra Police Seized Property Of Satta Mafia Rinku Sardar Crime News
रिंक सरदार की संपत्ति पर सील लगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमला नगर के एफ ब्लॉक निवासी गैंगस्टर चरनजीत उर्फ रिंकू सरदार की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई बुधवार को शुरू हो गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और एसीएम विनोद जोशी ने मकान और दुकान पर सील लगा दी।
विज्ञापन



पहले दिन तकरीबन दो करोड़ की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को फिर से पुलिस जाएगी। तीन दुकानों में किराएदार होने की वजह से जब्त  नहीं हो सकीं। दुकानदारों को दुकान खाली करने को नोटिस दिए गए हैं। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- 
'सट्टा किंग' रिंकू सरदार पर कसा पुलिस-प्रशासन का कानूनी शिकंजा, अवैध कमाई से बनी संपत्ति होगी जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना सिकंदरा पुलिस ने छह महीने पहले रिंकू सरदार को धोखाधड़ी, जुआ अधिनियम और चोरी के मुकदमे में जेल भेजा था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी। वह अभी जमानत पर जेल से बाहर है। एसएसपी बबलू कुमार ने गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत गैंगस्टर की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कराई थी। उसकी 16 संपत्तियां चिह्नित की गईं थीं। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने रिंकू सरदार की सभी संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिए थे।  

तीन दुकानदारों को नोटिस  
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, एसीएम प्रथम विनोद जोशी और थाना न्यू आगरा पुलिस के साथ बुधवार शाम को रिंकू सरदार के कमला नगर स्थित मकान और दुकान पर पहुंचे। जब्तीकरण की कार्रवाई कराई। यमुना विहार कॉलोनी में रिंकू सरदार के मकान पर सील लगा दी।


दीवार पर नोटिस भी चस्पा कर दिया। टीम हाईवे स्थित मार्केट में आई। यहां एक दुकान सील कर दी। तीन दुकानों में किराएदार थे। इस पर उन्हें दुकान खाली करने को नोटिस दिए गए हैं। जब्त संपत्तियों की कीमत तकरीबन दो करोड़ रुपये है। 

हत्या में नाम आया था सामने 
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, रिंकू सरदार की चिह्नित संपत्तियों की कीमत तकरीबन 10 करोड़ रुपये से अधिक है। वर्ष 2005 में उसका नाम मथुरा के बदमाश भूरा यादव के साथी के रूप में आया था। वह जेल गया था। जेल से रिहाई के बाद ब्याज पर पैसा देने लगा। जुआ-सट्टा कराने लगा। आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। 

ये संपत्तियां हैं चिह्नित
- सुभाष नगर में एक मकान, अमर विहार में एक फ्लैट। 
- सी ब्लॉक कमला नगर में एक मकान। 
- सी ब्लॉक में एक मकान का आधा हिस्सा। 
- यमुना विहार फेस द्वितीय में एक मकान और प्लाट।
- कमला नगर एफ ब्लॉक में एक एलआईजी मकान। 
- कमला नगर के ई ब्लॉक में भूतल की एक दुकान। दुकान की खुली छत। 
- कमला नगर के बी ब्लॉक में एक दुकान का आधा हिस्सा। 
- कमला नगर बी ब्लॉक में तीन मंजिला इमारत में दो दुकानें। 
- वैभव वाटिका बोदला के पास एक भूखंड का आधा हिस्सा।
- शास्त्रीपुरम में एक एलआईजी भूखंड।
- कमला नगर बी ब्लॉक में एक प्लाट का आधा हिस्सा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed