फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police is investigating for honor killing or death of lovers

प्रेमी युगल की मौतः आत्महत्या का इशारा, ऑनर किलिंग का शक

Wed, 07 Jun 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Wed, 07 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
agra police is investigating for honor killing or death of lovers
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा में प्रेमी युगल की मौत के बाद पुलिस की जांच ऑनर किलिंग और आत्महत्या को लेकर अटक गई है। पहले मामले में आत्महत्या की बात कही जा रही थी लेकिन किशोर का शव लड़की के घर में मिलने से क्षेत्र के लोगों ने आनर किलिंग की आशंका जाहिर की। इस पर पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई। लड़की की मां और किशोर के पिता का वीडियो बयान भी लिया गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि शिवम के पिता सालिगराम मूलरूप से ग्राम भड़ेला, थाना बीसलपुर, पीलीभीत के रहने वाले हैं। तकरीबन 20 साल से आगरा में रह रहे हैं। सालिगराम क्रेन चलाते हैं। शिवमकी दो छोटी बहन हैं। उसकी मां राजकुमारी का कहना था कि मेरा बेटा क्रिकेट खेलने की कहकर घर से गया था। वह पूनम के घर कैसे पहुंच गया। उसका घर उनके घर के पीछे ही है। 
विज्ञापन


रात के समय शिवम घर में गया तो किसी को पता क्यों नहीं चला। उन्हें काफी देर बाद घटना की जानकारी दी गई। शिवम की हत्या करके शव को लटकाया गया है। वह आत्महत्या नहीं कर सकता। वह तो काफी छोटा था। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। बेटे की मौत से मां के आंसू नहीं रुक रहे। वहीं बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि पूनम की मां को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला है कि पहले दोनों को मिलने से मना भी किया गया था। मगर, वह माने नहीं थे। घरवाले इसके खिलाफ हो गए थे। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर, युवती के परिवारीजन मीडिया के सामने आकर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed