फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police arrested five vehical thieves

बाइक चुराने में लगाते पूरा दिमाग और बेच देते मामूली दाम में

Fri, 21 Jul 2017 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 21 Jul 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
agra police arrested five vehical thieves
पीसी - फोटो : अमर उजाला
आगरा की ताजगंज पुलिस ने वाहन चोरों का एक गैंग पकड़ा है। इस गैंग के बदमाश बड़े ही शातिर हैं और ये अपने गांव से चोरी करने के लिए ही निकलते थे। पुलिस का कहना है कि इन चोरों का लंबा आपराधिक इतिहास है और ये वाहन चोरी में एकदम सिद्धहस्त हैं।
विज्ञापन


आगरा में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि ताजगंज पुलिस ने पांच वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। ये सभी राजस्‍थान के धौलपुर जिले में राजाखेड़ा के रहने वाले हैं। ये राजस्‍थान से आगरा आकर वाहन चोरी करते थे। 
विज्ञापन


एसपी सिटी का कहना है कि इन सभी का लंबा आपराधिक इतिहास है। हालांकि अभी तत्काल कुछ नहीं मिला है ‌लेकिन जांच में सब साफ हो जाएगा। चोरों के पास से 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। ये भी चोरी की हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ये शातिर चोर मास्टर की से बाइक का लॉक खोलते थे और केवल पांच हजार रुपये में ही चोरी की बाइक को बेच देते थे। इन बदमाशों ने अधिकतर वारदात आगरा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की हैं। इनका गांव राजस्‍थान यूपी के बॉर्डर से सटा होने के कारण ये चोरी कर आसानी से भाग जाते थे। 


पकड़े गए आरोपियों के नाम भानु निवासी महाराणा प्रताप नगर, अजय, राहुल, जितेंद्र और पप्पू निवासी सोमली थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर, राजस्‍थान हैं। इन सभी को पुलिस ने भानु की निशानदेही पर पकड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed