फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra murder of steel trader in city

आशिक से इस कदर बढ़ गईं नजदीकियां, महिला ने अपनी ही मांग को उजाड़ दिया

Sun, 18 Feb 2018 09:26 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 18 Feb 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
agra murder of steel trader in city
मृतक कृष्ण बाबू - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना सदर के मधु नगर से 14 फरवरी को लापता हुए रेलिंग कारोबारी कृष्णा बाबू गोयल (42) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या में बिल्डिंग ठेकेदार सहित दो को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि हत्या मृतक की पत्नी ने कराई है। उसके ठेकेदार से प्रेम संबंध थे। पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर योजना बनाई। ठेकेदार ने दो साथियों के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मधु नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री गली निवासी कृष्णा बाबू गोयल पुत्र राम अवतार गोयल की इटौरा, मलपुरा में स्टील रेलिंग लगाने का कारोबार है। भाई अवनीश कुमार भी दुकान पर बैठता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश ने बताया कि 14 फरवरी को शिवरात्रि पर कृष्णा बाबू रायभा में एक साइट देखने की कहकर घर से निकला। इसके बाद लौटकर नहीं आया। 

शाम तकरीबन छह बजे फोन मिलाया तो स्विच आफ आया। जब तलाश किया तो कहीं नहीं मिला। इसकी जानकारी थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने 15 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। 

इंस्पेक्टर थाना सदर नरेंद्र कुमार ने बताया कि कृष्णा बाबू की शादी 14 फरवरी 2016 को बेवर, मैनपुरी निवासी प्रतिभा से हुई थी। उनकी नौ महीने की बेटी राधिका है। 

घर भी गया था

मूलरूप से फिरोजाबाद के मक्खनपुर स्थित गला मई निवासी बिल्डिंग ठेकेदार ऋषि की प्रतिभा से दोस्ती थी। ऋषि के चाचा बेवर में रहते हैं। इस कारण उसका वहां आना-जाना रहता था। इसी बीच प्रतिभा से मिलता था। 

ऋषि आवास विकास कालोनी के सेक्टर छह में परिवार सहित रह रहा था। प्रतिभा की शादी के बाद उससे बातचीत करने लगा। दो बार उसके घर भी आया। इस कारण उसकी दोस्ती कृष्णा बाबू से भी हो गई। 

कृष्णा बाबू ने कुछ दिन पहले जमीन बेची थी। उसे 25 लाख रुपये मिले थे। इस पर पत्नी और ऋषि रुपये हड़पना चाहते थे। उसकी हत्या का प्लान बनाया। ऋषि ने रायभा निवासी मजदूर पवन और आटो चालक टिल्लू से संपर्क किया। 

उन्हें लालच दिया कि कारोबारी को अगवा कर 25 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें से उन्हें भी पांच-पांच लाख रुपये दे देंगे। ऋषि ने कृष्णा बाबू को बताया कि रायभा निवासी पवन रेलिंग लगवाने का ठेका देना चाहता है। 

सिर पर किया वार

कारोबारी को प्लानिंग से 13 फरवरी को बुलाया। मगर, भीड़भाड़ होने की वजह से हत्या करने में सफल नहीं हो सके। 14 फरवरी को फिर से फोन करके बुलाया। उसे रायभा में ले गए। जंगल में पवन ने साइट दिखाने के बहाने बुलाया। 

इसके बाद ऋषि और टिल्लू ने कृष्णा बाबू के सिर में डंडे से कनपटी और सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। इसे बाद शव को छोड़कर भाग आए। पवन कारोबारी की बाइक को भी ले गया। पवन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

शनिवार सुबह उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। बाद में पुलिस ने ऋषि और प्रतिभा को भी गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि मृतक कारोबारी की पत्नी प्रतिभा के आरोपी ठेकेदार ऋषि से प्रेम संबंध थे। इसी के चलते पत्नी ने उसकी हत्या कराई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed