{"_id":"5a89a5c64f1c1b4f588b9442","slug":"agra-killing-of-bike-mechanic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक पर एक बार हमला किया तो लोगों ने बचाया लिया, दोबारा जान लेकर ही मानें हत्यारे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर एक बार हमला किया तो लोगों ने बचाया लिया, दोबारा जान लेकर ही मानें हत्यारे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा सदर के सुल्तानपुरा में शनिवार रात को बाइक मैकेनिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप मोहल्ले के सात लोगों पर है। पुलिस ने चार नामजद सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मृतक मोहल्ले की किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी था। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बड़ी बस्ती, सुल्तानपुरा निवासी नेमीचंद्र का बेटा अमर (30) एयरफोर्स एरिया में बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था।
उसके भाई गोविंदा ने आरोप लगाया कि अमर शनिवार रात आठ बजे दुकान से घर आया। मनोज, विवेक, दीपू सहित तीन अज्ञात लोग आए। उन्होंने अमर से गालीगलौज की। विरोध करने पर उसे पीटा। बाद में मोहल्ले के लोगों ने बचाया।

आरोपी धमकी देकर गए कि अमर ने बस्ती की किशोरी को छेड़ा है। उसे जान से मार देंगे। एक घंटे बाद रास्ते में अमर को पकड़ लिया। उसकी लाठी और सरिया से पिटाई लगाई। इसका पता चलने पर अमर के भाई गोविंदा और आशू आ गए।
वह अमर को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में एक किशोरी के भाई, मनोज, विवेक, दीपू और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दर्ज कर लिया मुकदमा
इंस्पेक्टर थाना सदर नरेंद्र कुमार ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ में पता चला कि मृतक अमर सिंह के खिलाफ एक साल पहले मोहल्ले की किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
उसे जेल भी भेजा गया था। डेढ़ महीने वह जेल में रहा था। अमर रात को किशोरी के घर गया था। उन पर समझौते का दबाव बना रहा था। इसको लेकर विवाद हो गया था। किशोरी के घरवालों ने उसे भगा दिया था।
बाद में वीमेन पावर लाइन और सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के आने पर अमर सिंह कहीं चला गया था। हालांकि अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर मामले की जांच कर रहे हैं।
अमर के दो बच्चे हैं। इनमें बेटी परी छह साल और बेटा जिगर तीन साल का है। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में अकेला कमाने वाला था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी श्रीदेवी के आंसू नहीं रुक रहे हैं।