फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra killing of bike mechanic

युवक पर एक बार हमला किया तो लोगों ने बचाया लिया, दोबारा जान लेकर ही मानें हत्यारे

Mon, 19 Feb 2018 08:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 19 Feb 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
agra killing of bike mechanic
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा सदर के सुल्तानपुरा में शनिवार रात को बाइक मैकेनिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप मोहल्ले के सात लोगों पर है। पुलिस ने चार नामजद सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मृतक मोहल्ले की किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी था। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बड़ी बस्ती, सुल्तानपुरा निवासी नेमीचंद्र का बेटा अमर (30) एयरफोर्स एरिया में बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। 
विज्ञापन


उसके भाई गोविंदा ने आरोप लगाया कि अमर शनिवार रात आठ बजे दुकान से घर आया। मनोज, विवेक, दीपू सहित तीन अज्ञात लोग आए। उन्होंने अमर से गालीगलौज की। विरोध करने पर उसे पीटा। बाद में मोहल्ले के लोगों ने बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी धमकी देकर गए कि अमर ने बस्ती की किशोरी को छेड़ा है। उसे जान से मार देंगे। एक घंटे बाद रास्ते में अमर को पकड़ लिया। उसकी लाठी और सरिया से पिटाई लगाई। इसका पता चलने पर अमर के भाई गोविंदा और आशू आ गए। 

वह अमर को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इस मामले में एक किशोरी के भाई, मनोज, विवेक, दीपू और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या, बलवा और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दर्ज कर लिया मुकदमा

इंस्पेक्टर थाना सदर नरेंद्र कुमार ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ में पता चला कि  मृतक अमर सिंह के खिलाफ एक साल पहले मोहल्ले की किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

उसे जेल भी भेजा गया था। डेढ़ महीने वह जेल में रहा था। अमर रात को किशोरी के घर गया था। उन पर समझौते का दबाव बना रहा था। इसको लेकर विवाद हो गया था। किशोरी के घरवालों ने उसे भगा दिया था। 

बाद में वीमेन पावर लाइन और सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के आने पर अमर सिंह कहीं चला गया था। हालांकि  अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर मामले की जांच कर रहे हैं।

अमर के दो बच्चे हैं। इनमें बेटी परी छह साल और बेटा जिगर तीन साल का है। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घर में अकेला कमाने वाला था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी श्रीदेवी के आंसू नहीं रुक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed