{"_id":"59ef07f04f1c1bee688b72f8","slug":"agra-fight-in-birthday-party-become-communal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पार्टी में हुई धक्का-मुक्की ने ले लिया सांप्रदायिक रूप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्थडे पार्टी में हुई धक्का-मुक्की ने ले लिया सांप्रदायिक रूप
ब्यूरो/अमर उजाला खंदौली (आगरा)
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Fight
- फोटो : Demo Pic
आगरा में खंदौली के शाहनगर बम्बा मोहल्ले में नूरानी मस्जिद के पास शनिवार देर रात डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। रविवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उधर घटना के बाद से मोहल्ले में सांप्रदायिक तनाव बन गया।
बताया गया है कि नूरानी मस्जिद के पास रहने वाले नवाब के घर बेटे के जन्मदिन की पार्टी में अजय, शरीफ, भोला, यूनिस और पतरा के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि शरीफ ने डीजे पर डांस कर रहे अजय को धक्का मारा और गाली गलौज की।
अजय ने इसका विरोध किया तो शरीफ के साथी यूनिस, पतरा और भोला ने मारपीट कर दी। सूचना पर अजय पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इस पर शरीफ पक्ष ने पथराव कर दिया।

Trending Videos
दूसरी ओर से भी पथराव किया गया। सूचना के एक घंटे बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। मारपीट में घायल अजय और उसके जीजा सत्यवीर को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अजय की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शरीफ पक्ष से भोला को हिरासत में लिया गया है।