फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra class nine girl student fight with man trying to rape her

9वीं की छात्रा ने साहस दिखा बचाई आबरू, लात मारकर दरिंदों को चटाई धूल

Thu, 09 Nov 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 09 Nov 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
agra class nine girl student fight with man trying to rape her
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कालिंदी विहार में कोचिंग से लौट रही नौंवी की छात्रा को मंगलवार रात रास्ते में दो युवकों ने दबोच लिया। उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए। छात्रा अकेले दोनों से भिड़ गई। युवकों को लात मारकर जमीन पर गिरा दिया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन पर पत्थर भी बरसाए। उसे भी चोट लग गईं। छात्रा के साहस को देखकर युवक भाग निकले। इसके बाद घर जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पहुंचकर युवकों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


बता गया है कि आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी घर के पास ही कोचिंग पढ़ने जाती है। मंगलवार शाम तकरीबन 6:30 बजे वह कोचिंग से लौट रही थी। घर के मोड़ पर रास्ता सुनसान है। अंधेरा भी हो चुका था। इसी का फायदा उठाकर दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ने उसका मुंह दबाया, जबकि दूसरे ने उसके पैर पकड़ लिए। इसके बाद झाड़ियों में सौ मीटर तक अंदर खींचकर ले गए। छात्रा ने शोर मचाया। एक युवक ने उसे जमीन पर गिरा लिया, लेकिन छात्रा ने दोनों के लात मारनी शुरू कर दी। इस पर युवकों ने उसके साथ मारपीट की। 

मगर, वह डरी नहीं और उसने पत्थर उठाकर मारने शुरू कर दिए। युवक भी गिर पड़े। दोनों युवक पत्थर लगने से घायल हो गए। इसके बाद छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर युवक भाग गए। छात्रा के कपड़े भी फट गए। उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

घड़ी से युवकों की तलाश

परिवारीजन और कालोनी के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने युवकों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने भी तलाश की। छात्रा ने पुलिस को बताया कि युवक उसका मोबाइल लूटकर ले गए हैं। 

पुलिस ने मौके से एक घड़ी बरामद की है, जो कि एक युवक की है। पुलिस घड़ी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। 

लोगों ने बताया कि कालोनी के रास्ते पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। वह लड़कियों के साथ छींटाकशी करते हैं। पुलिस की गश्त नहीं होती है। इसका वह फायदा उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed