फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   after murde bodies dumped in the river

छत्तापुर में मां-बेटे को हत्या कर शव नदी में फेंके

Tue, 13 Sep 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
after murde bodies dumped in the river
गांव के ही चार लोगों पर आरोप, नामजद रिपोर्ट दर्ज - फोटो : अमर उजाला
इरादनगर के गाव छत्तापुर में सोमवार दोपहर केदार सिंह की पत्नी शीला देवी ( 36) और बेटे शंकर ( 12) के शव खारी नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। केदार सिंह ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि इन लोगों ने शीला रविवार को पीटा था। वह इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती थी। पकड़े जाने के डर से ही इन लोगों ने दोनों को गला दबाकर हत्या करने के बाद शव नदी में फेंक दिए।  उधर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

केदार सिंह का कहना है कि रविवार को शीला खेत से मिट्टी लेने गई थी। पास में अमर सिंह का खेत है। अमर सिंह ने मिट्टी खोदे जाने का विरोध किया था। इसी पर विवाद हुआ। उसकी तरफ से आए गीतम, रामकेश, राम दयाल ने उसकी पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन

शीला ने थाना पर सूचना दी लेकिन पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। वह अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई कराने की कह रही थी। इसी से आरोपी डरे हुए थे। वह सोमवार को बेटे शंकर के साथ नदी पार कर मंदिर जा रही थी। आरोपी पहले से वहां खड़े थे। उन्होंने दोनों की गला दबाकर  हत्या कर दी। उसका भाई सुंदर नदी के पास ही खेतों में चारा लेने गया था। चीख सुनकर वह पहुंचा तो आरोपी उसके सामने ही दोनों को नदी में धक्का दे रहे थे। उसे देखकर भाग गए। उधर, सूचना पर एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ खेरागढ़ ने बताया कि तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed