फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   after bike collide organically communal in baluganj

बालूगंज में बाइक टकराने पर सांप्रदायिक बवाल

Sun, 07 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
after bike collide organically communal in baluganj
बालूगंज बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 बालूगंज स्थित खोआमंडी में शनिवार शाम तकरीबन चार बजे दुकानदार से बाइक टकराने पर दो समुदाय भिड़ गए। इस दौरान 15 मिनट तक दोनों ओर से ईंट-पत्थर फिंके और बोतल फेंकी गईं। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। दो दुकानों में लूटपाट का भी आरोप लगाया गया है। सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर मौके पर सूचना पर सीओ सदर असीम चौधरी सर्किल की फोर्स के साथ आ गए। इस पर बवाली भाग खड़े हुए। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव दिगनेर, ताजगंज निवासी महेश की खोआमंडी में दुकान है। शाम को टीला बालूगंज के दूसरे समुदाय के तीन युवक बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक महेश से टकरा गई। महेश ने ठीक से बाइक चलाने के लिए बोल दिया। इस पर युवक भड़क गए। उन्होंने महेश से गालीगलौज कर दी। तब तो अन्य दुकानदारों ने विवाद खत्म करा दिया। कुछ देर बाद युवक 15-20 साथियों के साथ पहुंचे और महेश को पीट दिया। दुकान में तोड़फोड़ की। दुकानदार आए तो पथराव कर दिया। कांच की बोतल भी फेंकी गईं। उस वक्त मंडी में काफी भीड़भाड़ थी। पथराव से बाजार में अफरातफरी मच गई। रोलू, आशु, सोनू और राघव पत्थर लगने से घायल हो गए। बवाल की जानकारी पर बाजार बंद हो गए। वहीं बैकुंठी देवी कालेज मार्ग पर वाहन रुक गए। मावा कमेटी के महामंत्री प्रेम सिंह (निवासी राजाखेड़ा) ने दुकान से 87 हजार रुपये और जगन्नाथ ने 60 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया। प्रेम सिंह ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। सीओ सदर का कहना है कि बाइक टकराने के बाद पथराव किया है। मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



थाने पर जुटे दुकानदार
पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया था। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में दुकानदार थाने पर जुट गए। उनका कहना था कि पुलिस ने जिन लोगों को पकड़ा है वह दुकानों पर काम करते हैं। उनका बवाल से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed