{"_id":"4b77e5588dddcffb0b0c4d09746d6207","slug":"after-accident-businessman-s-son-ran-away-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को टक्कर मार व्यापारी के बेटे ने और तेज दौड़ाई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को टक्कर मार व्यापारी के बेटे ने और तेज दौड़ाई कार
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी मीना बाजार में सोमवार रात व्यवसायी के बेटे की तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसने कार को दौड़ा दिया। बोदला रोड पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो टर्न लेकर दूसरी दिशा में भागने लगा। बदमाश होने के शक में पुलिस ने फायरिंग की। सीओ लोहामंडी सहित कई थानों की पुलिस उसके पीछे लगी। चीता मोबाइल मेें भी टक्कर मार दी। एक घंटे तक वह पुलिस को छकाता रहा। बाद में ताजगंज में घेराबंदी के बाद कार को रोक लिया गया।
घटना रात तकरीबन एक बजे की है। दुर्गा नगर, नगला पदी निवासी पंकज (24) पुत्र शैलेष कुमार गुप्ता अलबतिया से शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहा था। कोठी मीना बाजार के पास तेज रफ्तार आई 20 कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पंकज बाइक सहित नाले की रेलिंग तोड़ता हुआ उसके अंदर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने शोर मचाया तो कार सवार युवक ने कार की गति तेज कर दी। वह बोदला रोड की ओर कार ले गया। चौराहे के पास लूट की घटना के चलते पुलिस चेकिंग कर रही थी। ये देख उसने कार को वापस मारुति एस्टेट की ओर दौड़ा लिया। पुलिस ने बदमाशों के शक में फायरिंग की। सीओ लोहामंडी राजेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी कार के पीछे लग गए। वायरलेस से सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया। पंचकुइयां पर कार ने चीता मोबाइल को टक्कर मारी। इसके बाद युवक कार को सदर होता हुआ फतेहाबाद रोड पर ले जाने लगा। यहां पर पुलिस ने घेराबंदी के बाद उसे रोक लिया। इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि आरोपी सागर जैन निवासी हनुमान नगर, जगदीशपुरा है। उसके पिता का ब्रश का कारखाना है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पंकज के घर में मचा कोहराम
पंकज एसी और फ्रिज का मैकेनिक था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता सब्जी विक्रेता हैं। परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।