फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   acid attack on lady cop of UP police in mathura

मथुरा में दुस्साहिक वारदात, यूपी पुलिस की महिला सिपाही पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर

Fri, 05 Apr 2019 09:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
acid attack on lady cop of UP police in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में चार युवकों ने गुरुवार की सुबह दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने महिला सिपाही पर तेजाब से हमला कर दिया। इससे वो गंभीर रूप से झुलस गई। उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया,  जहां उसे आगरा रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


घटना थाना सदर बाजार की है। यूपी पुलिस की महिला सिपाही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर तैनात है। वो पुरा गांव के पास कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर रहती है। महिला सिपाही सुबह चार बजे पर ड्यूटी जा रही थी, तभी कार सवार चार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिपाही की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। वे लोग आनन फानन में उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए। 45 प्रतिशत जलने पर महिला सिपाही को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

एसपी क्राइम मथुरा ने बताया कि सुबह 4:30 बजे, कुछ अज्ञात कार-सवार हमलावरों ने एक महिला कांस्टेबल पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में वो 40% झुलसी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। हमलावरों को पकड़ने का प्रयास जारी है, घटना के पीछे कुछ पुराना विवाद हो सकता है।

इस संबंध में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि संजय और सोनू सिंह नाम के दो युवक संदेह के घेरे में हैं, जो महिला सिपाही के परिचित हैं। फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed