{"_id":"6fea9a5d12ecab378b854928629c3245","slug":"achhnera-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांधन गांव में प्रशासन की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांधन गांव में प्रशासन की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांधन गांव में नकली डीजल बनाने की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची प्रशासन की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया। उन्होंने नायब तहसीलदार की गाड़ी में बैठे मुखबिर को खींचकर पिटाई कर दी। अधिकारी बमुश्किल लोगों को समझाकर वहां से निकल सके।
एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार रोहताश सिंह के नेतृत्व में कानूनगो महेंद्र सिंह अछनेरा, पांच गांवों के लेखपाल और सप्लाई इंस्पेक्टर वीरेंद्र नाथ गौतम को छापेमारी के निर्देश दिए थे। गुरुवार शाम टीम मुखबिर को साथ लेकर सांधन गांव पहुंची। यहां टीम ने डीलर मुन्ना पुत्र हुब्बलाल के यहां छापामार कर केरोसिन भरे सात ड्रम और 15 कैन बरामद कर ली। टीम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को बुलाया और उनके आने का इंतजार करने लगी। उनके न पहुंचने टीम ने पकडे़ तेल को सील कर दिया। इस दौरान जमा हुए ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोल दिया। कुछ लोगों ने नायब तहसीलदार की गाड़ी में बैठे मुखबिर मुन्ना पुत्र चुन्नालाल निवासी आजमपाड़ा पृथ्वीनाथ फाटक शाहगंज को खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह देख अधिकारी गाड़ी छोड़कर भाग निकले। नायब तहसीलदार ने गांव के बुजुर्गों से भीड़ को शांत करने की अपील की और पुलिस को सूचना दी। बाद में किसी तरह ग्रामीण शांत हुए। पिटाई से घायल मुखबिर को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। आपूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र नाथ गौतम ने डीजल पेटी ठेकेदार मुन्ना पुत्र हुब्बलाल और 25 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
----
एसडीएम के सामने भिडे़ नायब तहसीलदार और आपूर्ति निरीक्षक
अछनेरा। आरोपी डीजल पेटी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर नायब तहसीलदार रोहताश कुमार और सप्लाई निरीक्षक वीरेंद्र नाथ गौतम उपजिलाधिकारी के सामने थाने में भिड़ गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें शांत कराया। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
-----------
ग्रामसभा की भूमि पर कब्जा करने वालों को पुलिस ने दौड़ाया
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम मंडीगुड़ में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। उपजिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को पैमाइश के निर्देश दिए हैं। मंडीगुड़ निवासी राजेश शुक्ला, पप्पू सोलंकी, बोता पहलवान, भोला पूर्व प्रधान, शिवदत्त, बाबू सिंह, नत्थीलाल, धर्मपाल आदि ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी।