{"_id":"ddfee3d1c95c7970b1794a6ead2f3577","slug":"accident-in-runakta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-आगरा हाईवे पर गांव अरसेना के पास बुधवार दोपहर ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क निर्माण के लिए खोदे तीन फीट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
कुआं खेड़ा, ताजगंज निवासी देवी सिंह (62) बुधवार को मथुरा के महावन क्षेत्र मेें रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने ट्रैक्टर-ट्राली से जा रहे थे। परिवार की 20 महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग भी साथ थे। नेशनल हाईवे-2 पर सिक्स लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए सड़क के पास ही तकरीबन तीन फीट तक गड्ढा खोदा गया है। गांव अरसेना के पास पीछे से आता एक ट्रक ट्रैक्टर-ट्राली मेें साइड से टक्कर मारता हुआ निकल गया। इससे अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद चीखपुकार के बीच आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां देवी सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायलों में सरोज, आनंदी, राजेश, सोनवीर, भूरी सिंह, श्रीनिवास, मीरा, श्रीमती कमेरी आदि हैं। अन्य लोगों को मामूली चोट हैं। ट्रक को पकड़ा नहीं जा सका।