{"_id":"1bcaac450cfd8d1d792be1e6b6e77c24","slug":"accident-hindi-news-330","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में गई तीन की जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में गई तीन की जान
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस वे पर एत्मादपुर क्षेत्र में गांव गढ़ी रामी के पास गलत दिशा में बाइक से जा रहे युवकों को तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने रौंद दिया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणोें ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया।
हादसा रात तकरीबन 8:30 बजे हुआ। गांव भागूपुर निवासी राजेश दिवाकर और गांव गुढ़ा निवासी वीरेंद्र बघेल बाइक से एक्सप्रेस वे पर नोएडा की ओर गलत दिशा में जाने लगे। तभी सामने से आती होंडा सिटी कार से ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
दोनों युवक दूर जा गिरे। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। उन्होंने जाम लगाने की कोशिश की। जानकारी पर एत्मादपुर, खंदौली और बरहन थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया। उधर, मृतकों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि चालक कार छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, खंदौली के गांव पैसई निवासी रामनिवास (50) आगरा टोरंट में लाइनमैन थे। सोमवार को वह आंवलखेड़ा से एक सवारी टेंपो सवार होकर आगरा जा रहे थे। गांव वास मोहन सहाय के समीप टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। इससे उनकी दबकर मौत हो गई। दो सवारी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में ले लिया है।