फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident agra 6

सड़क हादसों में दंपति समेत छह की जान गई

Sun, 16 Oct 2016 12:40 AM IST
सड़क हादसों में दंपति समेत छह की जान गई
सड़क हादसों में दंपति समेत छह की जान गई Updated Sun, 16 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
accident agra 6
सड़क हादसों में दंपति समेत छह की जान गई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार रात और शनिवार को हुए सड़क हादसों में दंपति समेत छह लोगों की मौत हो गई। सीकरी के पतसाल गांव के दंपति और उनके बच्चे की मथुरा में कार की टक्कर, पिनाहट के सेरव गांव निवासी मां-बेटे की फतेहाबाद में कार की टक्कर और तांतपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों की जानकारी होने पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के गांव पतसाल निवासी रवि (25) पुत्र राकेश, अपनी पत्नी सीमा (22) के साथ शुक्रवार को बाइक से पुत्र ललित (3) को दवा दिलाने मथुरा गये थे। ललित कैंसर से पीड़ित था। शाम लगभग आठ बजे वे दवा लेकर घर लौट रहे थे। तभी थाना हाईवे क्षेत्र के मथुरा-भरतपुर रोड पर चंदनवन स्कूल के पास पीछे से आ रही तेज गति स्विफ्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार रपि ने हेलमेट नहीं पहना था। शनिवार उनके शव जब गांव पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव बाबा की तिवरिया के पास शनिवार शाम लगभग पांच बजे बाह की ओर से आई स्विफ्ट कार की चपेट में बाइक सवार पिनाहट के सेरव गांव निवासी राजू (20) और उनकी मां सरोज (45) आ गईं। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए आगरा भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तांतपुर के कोट-चंदोसी मार्ग पर पैदल अपनी दुकान पर जा रहे दो भाई शादीलाल (52) और केशव शर्मा (56) निवासी गांव सिगरावली जगनेर को ट्रैक्टर ने रोड किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए अपनी चपेट में ले लिया। सुबह लगभग 10 बजे हुए हादसे में शादीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि केशव को घायल हालत में आगरा भेजा गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। परिवारीजनों ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि ट्रैक्टर पर 20 टन का पत्थर रखा था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर भरतपुर के व्यक्ति का बताया जा रहा है। वहीं, बाह में शुक्रवार रात जरार से लौटते समय टीचर्स कालोनी निवासी राजूबाबा की बाइक गधे से टकरा गयी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed