{"_id":"5ae9be584f1c1b76098b7965","slug":"91525268056-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता करने पर जेठ की हसिया से गला काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभद्रता करने पर जेठ की हसिया से गला काटकर हत्या
Updated Wed, 02 May 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी/कुसमरा (मैनपुरी)। छोटे भाई की ससुराल आए युवक ने जब महिला के साथ अभद्रता की उसने आक्रोशित होकर हंसिया सेे गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, वारदात को आत्महत्या दिखाने की कोशिश भी की गई। सूचना मिलने के बाद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भाई, उसकी पत्नी को हिरासत में लिया। पुलिस साले की तलाश कर रही है।
जनपद इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव वामनपुर निवासी धर्मेंद्र शाक्य की शादी थाना किशनी क्षेत्र के गांव कुशलपुर निवासी एक युवती के साथ हुआ था। उसके बड़े भाई सतेंद्र सिंह की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के करीब दो वर्ष बाद ही सतेंद्र की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके कोई संतान भी नहीं थी। वह छोटे भाई धर्मेंद्र के साथ ही रह रहा था। कुछ सप्ताह पूर्व धर्मेंद्र के ससुर एक सड़क दुर्घटना के बाद चलने फिरने में असमर्थ हो गए। उन्होंने कुछ समय पूर्व दामाद धर्मेंद्र और पुत्री को खेती की देखभाल के लिए गांव बुला लिया था।
करीब 20 दिन पूर्व बड़ा भाई सतेंद्र भी कुशलपुर आ गया। मंगलवार की रात धर्मेंद्र हलवाई का काम करने कहीं दूर के गांव गया हुआ था। परिजनों का कहना है कि रात को जब वह घर वापस लौटा तो देखा कि पत्नी ने भाई सतेंद्र की हसिया से गला काटकर हत्या कर दी है। पूछने पर पत्नी ने बताया कि जेठ उसके साथ अभद्रता कर रहा था। इस वजह से उसने ये कदम उठाया। सूत्रों के मुताबिक हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए पति ने पत्नी व उसके भाई राहुल उर्फ बंटू का सहयोग लिया। हल्ला मचा दिया कि मृतक ने खुद ही गले में फावड़ा मार लिया है। रात को एक वैन में मृतक को डाल कर वामनपुर ले गए, लेकिन मृतक के बड़े भाई सनोज तथा अन्य परिजनों के दबाव में सभी लोग शव को थाना बसरेहर ले गए।