{"_id":"5a8719f94f1c1b3c718b52f3","slug":"81518803449-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी निरीक्षक और टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी निरीक्षक और टीम पर हमला
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सिंधिया तिराहा के पास दो डीसीएम में आलू भरकर ले जा रहे लोगों को मंडी निरीक्षक ने रोक लिया। कुछ ही देर बाद वहां पहुंचे व्यापारी व उनके साथियों ने टीम के साथ अभ्रदता करते हुए हमला कर दिया। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची तो हमलावर गाड़ियां छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दो लोगों को जेल भेजा है।
मंडी समिति के सचल दल में निरीक्षक मंडी अनिरुद्ध कुमार निवासी नगला बरी दन्नाहार और अनंत कुमार निवासी नई बस्ती देवपुरा गुरुवार रात करीब 9:30 बजे चालक विवेक व टीम के साथ सिंधिया तिराहा के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान डीसीएम आलू लादकर घिरोर की ओर जा रहीं थीं। वाहनों को रोककर जब मंडी पास व अन्य कागजात मांगे तो चालक नहीं दिखा सका। उसने फोन कर व्यापारी को जानकारी दी।
कुछ देर बाद व्यापारी दीपेश कुमार निवासी पंजाबी कालोनी, रोहित निवासी आगरा रोड तीन अन्य लोगों के साथ वहां आ पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने निरीक्षक मंडी के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने टीम पर हमला बोल दिया। जब निरीक्षक ने फोन कर पुलिस को सूचना दी तो आरोपी डीसीएम से आलू के बोरे फेंकने लगे। पुलिस के आने से पहले ही सभी वाहनों को मौके पर छोड़कर भाग निकले। उक्त घटना में पुलिस ने नीलेश समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा, टीम पर हमला व अन्य गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के बाद गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा है।