{"_id":"59ff4b444f1c1ba7678b9893","slug":"81509903172-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से गहने, नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से गहने, नकदी चोरी
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। औरंध गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घरवालों को रविवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने चोरी की तहरीर दे दी है।
थाना क्षेत्र के गांव औरंध निवासी शिव प्रकाश शनिवार रात को घर में परिवारीजनों के साथ सो रहे थे। रात को चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। कमरों में अलमारी व बक्सों में रखे लाखों रुपये के जेवर और करीब 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
चोरों ने गांव निवासी उजलेश चौहान के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की रात वह पिता का आपरेशन कराने के लिए दिल्ली गए हुए थे।
इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर घर में रखे सोने व चांदी के जेवर व हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवारीजनों से जानकारी जुटाई।