{"_id":"5973912c4f1c1b1c658b47e8","slug":"81500746028-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, हत्या का आरोप
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
राया (मथुरा)। गांव पवेसरा में शनिवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की, जबकि मायका पक्ष दहेज हत्या का आरोप लगा रहा है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव नगला जंगली निवासी युवक ने अपनी पुत्री का निकाह नौ मई को पवेसरा गांव निवासी युवक के साथ किया था। शुक्रवार की रात युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक मांग रहे थे।
मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास, ननद और जेठ ने विवाहिता का गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसी के फोन करने पर वो पहुंचे। घर में केवल पति मिला। अन्य लोग फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया तो मायका पक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वो ससुरालीजनों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
सीओ महावन विनय चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। पति को हिरासत में ले लिया गया है।
घटना के संबंध में युवती के पिता ने थाना राया में पांच के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना के संबंध में पति का कहना है कि वह अपनी परचून की दुकान से रात को घर आया था। रात को सब कुछ ठीक था। युवती ने मामूली कहासुनी के बाद फांसी लगाकर जान दे दी।